सोच 4 पर परिचर्चा एवं रचनापाठ गोष्ठी, 06/09/2026
नदलेस मासिक गोष्ठी दिनाँक 6/09/2026
आज नदलेस की ओर सितंबर माह की गोष्ठी का आयोजन हुआ l डॉक्टर अमित धर्म सिंह की अध्यक्षता में यह गोष्ठी, अम्बेडकर भवन ,राज नगर पालम कॉलोनी में अयोजित हुईl नदलेस की अन्य गोष्ठियों की तरह ही यह गोष्ठी भी सफल रही l कथित गोष्ठी में हाल ही में प्रकाशित संघ की अपनी पुस्तक 'सोच 4' पर परिचर्चा, हमारा मुख्य मुद्दा रहा l साथ ही साथ उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वतन्त्र रचना पाठ का आयोजन किया गया l सोच 4' पर सभी सदस्यों नें अपनेअपने विचार,अपनी मंशा और प्रश्न रखे l इसपर विस्तार से चर्चा हुई l इस गोष्ठी में सोच 4 के मुखपृष्ठ से लेकर उसकी रचनाओं पर चर्चा हुई l सोच 4 के मुख्य सम्पादक बंशीधर नाहरवाल ने सदस्यों द्वारा रखे गए प्रश्नों का उत्तर दिया l सदस्यों ने रचनाओं पर टिप्पणिया भी रखीं और इस चर्चा का भरपूर आनंद लिया l
इस परिचर्चा के बाद उपस्थित साथियों ने अपनी-अपनी रचनाएँ सुनाईं l रचना पाठ में पहल हमारे ग्रुप की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा विवेक नें की l इस बार उन्होंने स्त्री विमर्श नहीं ब्लकि गाँव के सादा जीवन पर कविता कही l उनकी कविता "मेरा गाँव " के बोल कुछ इस तरह से थे, "
गाँव की चौपाल थी,
चौपाल पर घना बड़ा सा पेड़ था नीम का,
नीम की छाँव तले बैठते थे सभी l"
पुष्पा जी की दूसरी कविता इस गाँव के जीवन से दूर वैज्ञानिक युग पर थी जिसका शीर्षक था "मुहुर्त "l
पुष्पा जी के बाद हमारे संघ के सीनियर सदस्य मामचंद सागर जी ने अपनी कविता "प्रदुषण " कह सुनाई l उनकी रचनाएँ अधिकतर समसामयिक विषयों पर आधारित होती हैं l. "नभ प्रदूषण की चादर में लिपटा हुआ है ,
स्वच्छता अभियान कहाँ सिमटा हुआ है l"
इसके बाद हमारे ग्रुप के अभिन्न अंग, मदन लाल राज जी ने समय को लेकर अपनी कविता सुनाई l
समय बड़ा बलवान है यारों,
अंदरुनी चोट को बर्फ से सेंकता है,
सलीमा
सह प्रचार सचिव, नदलेस
17/09/2026




























Comments
Post a Comment