पुस्तक परिचर्चा एवं रचनापाठ गोष्ठी, 19/07/2026
रिपोर्ट आज दिनाँक 19 जुलाई, 2026 को बुद्ध विहार लक्ष्मीनगर , दिल्ली में नदलेस के बैनर तले कवि मदन लाल राज के काव्यसंग्रह " गिरगिट " की समीक्षा का कार्यक्रम नदलेस के वर्तमान अध्यक्ष डॉ अमित धर्मसिंह जी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें समीक्षक के रूप में ग़ज़लकार पद्म "प्रतीक" जी, डॉ बिजेंद्र पाल सिंह "मयंक" जी और इन्द्रजीत सुकुमार जी रहे । कार्यक्रम में थोड़ा परिवर्तन करते हुए पहले सत्र में काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई और दूसरे सत्र में "गिरगिट" काव्यसंग्रह पर समीक्षा हुई। काव्य संगोष्ठी का सफल संचालन हमेशा की तरह नदलेस के सचिव लोकेश कुमार लकी ने किया। काव्य संगोष्ठी की शुरुआत कवयित्री सलीमा जी ने वर्तमान ज्वलंत घटनाचक्र में चंदा चोरी प्रकरण पर कविता सुनाकर की - "चंदा चम्पत हो गया" राम राज आएगा कभी राम - राम करके/ प्रजातंत्र में फहरायेगा भगवा राम - राम करके। इसी लीक को आगे बढ़ाते हुए देव राज सिंह देव ने अपनी पंक्तियां कुछ इस प्रकार पढ़ी -" तुझे हिंदू कहूँ या मुस्लिम/ तुझे सिख कहूँ या इसाई/ तेरा नाम जगत में मानव/ तूने कैसी गंद ...