नदलेस मासिक गोष्ठी, 29/06/2025, संयोजक : लोकेश कुमार
"आज दिनाँक 29 जून, 2025 को नदलेस के बैनर तले लोकेश कुमार जी के गृह निवास प्रेम नगर, नत्थू पुरा, बुराड़ी, दिल्ली में मासिक काव्य संगोष्ठी का आयोजन श्रीमान बंशीधर नाहरवाल जी अध्यक्षता में किया गया। साहित्यिक संस्था नदलेस आज के इस दौर में देश की राजनैतिक, सामाजिक स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए मानवीय मूल्यों पर आधारित रचनाधर्मिता को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए कार्य कर रही है। संस्था ज्वलंत मूद्दों पर लेखन को सर्वोपरि रखती है। साहित्य की सभी विधाओं को पोषित करने का कार्य भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रही है। आज की संगोष्ठी में समाज और राजनीति पर व्यंगात्मक कविताएँ, गीत, गज़ल और लघुकथाएँ प्रस्तुत की गई। कवियों और कवयित्रियों में सर्वश्री मदन लाल राज, पुष्पा विवेक, अमित धर्मसिंह, जोगेंद्र सिंह , सलीमा जी, डॉ पूरन सिंह, राधेश्याम कांसोटिया जी, ऐदल सिंह, राजवीर सिंह निम और संयोजक लोकेश कुमार के पिताजी, माताजी और बहनें विद्यमान रही। संगोष्ठी के सफल आयोजन और लोकेश जी के शानदार संयोजन के लिए साधूवाद।" - मदन लाल राज़ मदनलाल राज़ जी की पोस्ट पर खास कॉमेंट "निसन्देह नदलेस वर्तमान मे...