Posts

Showing posts from October, 2022

25/10/2022 को हुई ऑनलाइन काव्य गोष्ठी की रिपोर्ट

Image
 रिपोर्ट नदलेस की ऑनलाइन मासिक गोष्ठी में देश भर से जुड़े कवियों ने किया काव्यपाठ  नव दलित लेखक संघ की ऑनलाइन मासिक गोष्ठी में देश भर से जुड़े कवियों ने काव्यपाठ किया। गोष्ठी में अक्टूबर माह में बने नदलेस के आजीवन सदस्य रचनाकारों को आमंत्रित किया गया था। इनमें डा. राजन तनवर, डा. ईश्वर राही, सुरेश सौरभ गाजीपुरी, योगेंद्र प्रसाद अनिल, जोगेंद्र सिंह, आर. एस. आघात, रिछपाल विद्रोही, तिलक तनौदी स्वच्छंद, चितरंजन गोप लुकाटी, डा. रामावतार सागर, राकेश कुमार धनराज, डा. धीरजभाई वणकर, डा. विपुल भवालिया, कविता भवालिया, मोहनलाल सोनल मनहंस आदि रचनाकार उपस्थित रहे और बेजोड़ काव्यपाठ किया। इनके अतिरिक्त गोष्ठी में डा. अमित धर्मसिंह, डा. गीता कृष्णांगी, डा. अमिता मेहरोलिया, महिपाल सिंह, रामस्वरूप मीणा, सोमी सैन, सुरेश कुमार, मामचंद सागर, हुमा खातून, मदनलाल राज़, तारा परमार, डा. बुद्धिराम बौद्ध, डा. सुरेखा, अखिलेश कुमार पासवान, राकेश यादव, बृजपाल सहज, महिपाल, बंशीधर नाहरवाल, जलेश्वरी गेंदले, पुष्पा विवेक, जगदीश कश्यप, दीप रंगा, डा. कुसुम वियोगी, रामदास बरवाली, बोधि फाउंडेशन, शिव बोधि, मंगीलाल, ड...

20/10/2022 को हुई कार्यकारिणी की कार्यशाला की रिपोर्ट

Image
  नदलेस की कार्यकारिणी की कार्यशाला और वार्षिकी 'सोच' के आगामी अंक के लिए नदलेस की कार्यकारिणी की मीटिंग...           नव दलित लेखक संघ की दूसरी कार्यकारिणी की मीटिंग, 20 अक्टूबर 2022, दिन बृहस्पतिवार को आर्ट फैकल्टी, नॉर्थ कैंपस, हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉन में हुई। मीटिंग के प्रथम चरण में आजीवन सदस्यता के संदर्भ और कार्यकारिणी की कार्यशाला पर रहा और दूसरा चरण सोच के आगामी अंक के संपादन और प्रकाशन को लेकर रहा। मीटिंग की अध्यक्षता बंशीधर नाहरवाल ने की और संचालन डा. अमिता मेहरोलिया ने किया। बैठक में, नदलेस के अभी तक बने आजीवन सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। गत कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों की योजना तैयार की गई। साथ ही कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों के कर्तव्यों और अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।           मीटिंग के आरंभ में डा. अमित धर्मसिंह ने नदलेस की आजीवन पंजीकृत सदस्यता के विषय में विस्तार से बताया। नदलेस की आजीवन पंजीकृत सदस्यता लेने वाले सदस्यों को जीवन पर्यंत नदलेस के कार्यक्रम...