जगदीश पंकज की नवगीत संग्रह आक्रामक श्रद्धा के युग में, पर 26/05/2024 को हुई ऑनलाइन परिचर्चा गोष्ठी
जगदीश पंकज के नवगीत संग्रह पर हुई परिचर्चा गोष्ठी नव दलित लेखक संघ ने नवगीतकार जगदीश पंकज के सद्य प्रकाशित नवगीत संग्रह 'आक्रामक श्रद्धा के युग में' पर ऑनलाइन परिचर्चा गोष्ठी आयोजित की। डॉ. योगेंद्र दत्त शर्मा, राजेंद्र वर्मा, डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. भावना तिवारी एवं डॉ. बजरंग बिहारी तिवारी वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। लेखकीय वक्तव्य के लिए नवगीतकार जगदीश पंकज उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता, वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे वरिष्ठ नवगीतकार डॉ. योगेंद्र दत्त शर्मा ने की एवं संचालन डॉ. अमित धर्मसिंह ने किया। अतिथियों का परिचय डॉ. गीता कृष्णांगी ने प्रस्तुत किया। उक्त के अलावा गोष्ठी में के. के. भसीन, वेद शर्मा, जगदीश कश्यप, डॉ. सुमन धर्मवीर, जगतराम दाहरे, तरुण गोयल, बंशीधर नाहरवाल, अनुपा एस एस, ज्ञानेंद्र सिद्धार्थ, जयकुमार पासवान, पुष्पा विवेक, अनिमेष शर्मा, बी. एल. तोंदवाल, सुनीता कुमारी, मदनलाल राज़, हरीश पांडल, रवि नावरिया, नीरज कुमार नेचुरल, जोगेंद्र सिंह, पुष्पा सिंह, अल्पी भसीन, श्रमण सावित्री सिंह, उदयशंकर, डॉ. घनश्याम दास, रामसूरत भारद्वाज, रवि प्रक...