नदलेस ने की ग़ज़लशाला 4, डॉ. रामगोपाल भारतीय के ग़ज़ल संग्रह, प्रतिनिधि ग़ज़लों पर ऑनलाइन परिचर्चा गोष्ठी 31/05/2025 को,
नदलेस ने की डॉ. रामगोपाल भारतीय के प्रतिनिधि ग़ज़ल संग्रह पर परिचर्चा नव दलित लेखक संघ दिल्ली ने ग़ज़लशाला चार के अंतर्गत मशहूर शायर एवं गीतकार डॉ. रामगोपाल भारतीय के ग़ज़ल संग्रह प्रतिनिधि ग़ज़लें, रामगोपाल भारतीय पर ऑनलाइन परिचर्चा गोष्ठी आयोजित की। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर अयाज़ अहमद तालिब और डॉ. अमित धर्मसिंह उपस्थित रहे। विशेष टिप्पणी देने वालों में आर पी सोनकर, कश्मीर सिंह, ओमप्रकाश गौतम, मदनलाल राज़ और मामचंद सागर आदि के नाम उल्लेखनीय रहे। डॉ. पुष्पलता की टिप्पणी का वाचन करने हेतु डॉ. गीता कृष्णांगी और लेखकीय वक्तव्य तथा ग़ज़ल पाठ हेतु डॉ. रामगोपाल भारतीय जी उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता बंशीधर नाहरवाल ने की एवं संचालन मामचंद सागर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन का कार्य सलीमा ने किया। उक्त के अलावा उपस्थिति दर्ज कराने वालों में मुख्यतः भूरी सिंह, अरुण कुमार पासवान, डॉ. घनश्याम, डी एल धांधव, पुष्पा विवेक, चंद्रगत भारती, एदल सिंह, डॉ. उषा सिंह, गीता गंगोत्री, आर सी विवेक, लोकेश कुमार, फूलसिंह कुस्तवार, डॉ. मुकेश बैरवा, डॉ. नाविला सत्यादास, श्यामलाल राही, डॉ...