लोकार्पण : डॉ. अमित धर्मसिंह की काव्यमय आत्मकथा 'हमारे गाँव में हमारा क्या है!' के विविध पाठ, भाग 2 (सम्पादक : डॉ. नविला सत्यदास), 20/07/2025
लोकार्पण एवं काव्यपाठ गोष्ठी दिल्ली। नव दलित लेखक संघ की मासिक गोष्ठी का आयोजन 20 जुलाई, 2025 को, लोनी गाजियाबाद स्थित बृज विहार कालोनी में हुआ। इसका संयोजन बृजपाल सहज ने किया। अध्यक्षता बंशीधर नाहरवाल ने की एवं संचालन मामचंद सागर ने किया। गोष्ठी दो चरणों में विभक्त रही। पहले चरण में डॉ. नविला सत्यादास द्वारा संपादित पुस्तक डॉ. अमित धर्मसिंह की काव्यमय आत्मकथा 'हमारे गाँव में हमारा क्या है के विविध पाठ, भाग-2 (समीक्षा संकलन) का लोकार्पण हुआ। दूसरे चरण में उपस्थित रचनाकारों का काव्यपाठ हुआ। गोष्ठी में राजवीर सिंह निम, मदनलाल राज़, डॉ. अमित धर्मसिंह, डॉ. गीता कृष्णांगी, पुष्पा विवेक, एदल सिंह, महिपाल त्रिपाठी, लोकेश कुमार, बृजपाल सहज, जोगेंद्र सिंह, देवीसिंह, सिया, नरेश कुमार, राधेश्याम कांसोटिया, देवेंद्र कुमार, मयंक कुमार, मामचंद सागर और सलीमा आदि उपस्थित रहे। सभी ने पहले लोकार्पित हुई पुस्तक पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। माना कि किसी पुस्तक पर समीक्षा की दूसरी पुस्तक प्रकाश...