28/06/2023 को ऑनलाइन हुई लघुकथा एवं काव्य गोष्ठी की संक्षिप्त रिपोर्ट
नदलेस ने की लघुकथा एवं काव्य गोष्ठी नव दलित लेखक संघ ने लघुकथा एवं काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया। गोष्ठी में डा. पूरण सिंह, भीमराव गणवीर, चितरंजन गोप लुकाटी, सुनीता वर्मा, सतीश खनगवाल और यजवीर सिंह विद्रोही आमंत्रित लघुकथाकार रहे। आमंत्रित कवियों में रवि निर्मला सिंह, गुलफ्शा सिद्दीकी, सुनील कुमार कर्दम और अमित रामपुरी रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता डा. कुसुम वियोगी ने की और संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। गोष्ठी में हुमा खातून, डा. नवीला सत्यादास, डा. गीता कृष्णांगी, पारुल शाही, मदनलाल राज़, मोहनलाल सोनल मनहंस, बरनाली हालदार, साहिल परमार, पुष्पा विवेक, डा. सुजाता रानी, डा. खन्नाप्रसाद अमीन, बंशीधर नाहरवाल, लोकेश कुमार, अरुण कुमार पासवान, नरेश कुमार, हरीश पांडल, देव प्रसाद पातरे, डा. बिपिन कुमार और करतार सिंह कटारिया आदि उपस्थित रहे। सर्वप्रथम यजवीर सिंह विद्रोही ने जाति प्रमाण पत्र, मिशन @..., और औकात शीर्षक से तीन लघुकथाएं प्रस्तुत की। उसके बाद चितरंजन गोप लुकाटी ने, जनता के हित के लिए, मेहरबानी और शराब पीकर गाड़ी चलाएं!! शीर्षक से तीन लघुकथाओ...