डॉ. सुशीला टाकभौरे के उपन्यास वह लड़की पर, 28/01/2024 को हुई परिचर्चा गोष्ठी की रिपोर्ट
डॉ. सुशीला टाकभौरे के उपन्यास 'वह लड़की' पर नदलेस ने की परिचर्चा गोष्ठी नव दलित लेखक संघ, दिल्ली ने डॉ. सुशीला टाकभौरे के उपन्यास 'वह लड़की' पर ऑनलाइन परिचर्चा गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी की अध्यक्षता पुष्पा विवेक ने की एवं संचालन डॉ. अमित धर्मसिंह ने किया। प्रो. राजमुनि, डॉ. रजनी दिसोदिया, प्रा. मीनाक्षी बबनराव, डॉ. पूनम तुषामड एवं डॉ. प्रिया राणा प्रमुख वक्ता रहे। हंसा संजय बागरे, डॉ. उषा यादव, मनीषा चावरे एवं अरविंद पासवान प्रमुख टिप्पणीकार रहे। गोष्ठी में उपन्यासकार सुशीला टाकभौरे उपस्थित रही जिनका संक्षिप्त परिचय डॉ. गीता कृष्णांगी ने प्रस्तुत किया। इनके अलावा देश भर से क्रमशः सविता कारकेरा, राधेश्याम कांसोटिया, अंजली दुग्गल, जलेश्वरी गेंदले, मधुर भारती, मनीष यादव, मामचंद सागर, इंगोले जी, अरुण कुमार पासवान, मंजू कुमारी, ज्ञानेंद्र सिद्धार्थ, बंशीधर नाहरवाल, डॉ. विपुल भवालिया, मदनलाल राज़, समय सिंह जौल, फूलसिंह कुस्तवार, सलीमा, तसलीमा, जोगेंद्र सिंह, बृजपाल सहज, बी एल तोंदवाल, अनुपा आदि, अजय यतीश, डॉ. नरेश कुमारी, प्रिया बिष्ट, डॉ. मनोज कुमार, जयराम क...