डॉ.नसीमा निशा के ग़ज़ल संग्रह परवाज़ पर, 28/07/2024 को हुई ऑनलाइन परिचर्चा गोष्ठी की संक्षिप्त रिपोर्ट और फोटो
डॉ. नसीमा निशा के ग़ज़ल संग्रह परवाज़ पर हुई परिचर्चा दिल्ली। नदलेस ने अपने द्वारा की जा रही परिचर्चाओं के क्रम में इस माह डॉ. नसीमा निशा के ग़ज़ल संग्रह पर ऑनलाइन परिचर्चा गोष्ठी आयोजित की। परिचर्चा में भाग लेने वाले वक्ताओं में डॉ. मो. शाकिर शेख, डॉ. रवि निर्मला सिंह, सलीमा अली और हुमा ख़ातून उपस्थित रहे। विशेष टिप्पणीकारों में आर पी सोनकर, बंशीधर नाहरवाल और डॉ. अमित धर्मसिंह के नाम उल्लेखनीय रहे। लेखकीय मंतव्य और रचनापाठ के लिए परवाज़ ग़ज़ल संग्रह की शाइरा डॉ. नसीमा निशा भी उपस्थित रहीं। अध्यक्षता पुष्पा विवेक ने की और सफल संचालन डॉ. गीता कृष्णांगी ने किया। गोष्ठी में उक्त के अतिरिक्त क्रमशः प्रहलाद दास, डॉ. सुमन धर्मवीर, मदनलाल राज़, जोगेंद्र सिंह, डॉ. खन्नाप्रसाद अमीन, मामचंद सागर, अजय यतीश, जयराम कुमार पासवान, डॉ. राजन कुरुमसरे, आमिर उल्लाह, देवप्रसाद पातरे, जालिम प्रसाद, चितरंजन गोप लुकाटी, जलेश्वरी गेंदले, ज्ञानेंद्र कुमार सिद्धार्थ, बशीर अहमद, बी एल तोंदवाल, फूलसिंह कुस्तवार, समृद्धि सुर्वे, शमीम गाजीपुरी, सुनीता वर्मा और डॉ. विपुल कुमार...