Posts

Showing posts from July, 2023

डॉ. पूनम तुषामड़ की कहानी ठोकर पर परिचर्चा एवं काव्य पाठ गोष्ठी

Image
डॉ पूनम तुषामड़ की कहानी 'ठोकर' पर परिचर्चा एवं काव्य गोष्ठी           नव दलित लेखक संघ द्वारा डॉ पूनम तुषामड़ की कहानी 'ठोकर' पर परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी पुष्पा विवेक के रोहिणी, सेक्टर -16, दिल्ली स्थित आवास पर रखी गई। गोष्ठी दो चरणों में विभक्त रही। प्रथम चरण में डॉ पूनम तुषामड़ द्वारा कहानी ठोकर का प्रभावी वाचन किया गया जिस पर उपस्थित साहित्यकारों में से मुख्यतः पुष्पा विवेक, डा. गीता कृष्णांगी, मामचंद सागर, डॉ. अमित धर्मसिंह, श्रीलाल बौद्ध और मामचंद सागर आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए। दूसरे चरण में उपस्थित रचनाकारों में डॉ. पूनम तुषामड़, श्रीलाल बौद्ध, राजपाल सिंह राजा, डॉ. गीता कृष्णांगी, हुमा खातून, महिपाल, डॉ. अमित धर्मसिंह, लोकेश कुमार, पुष्पा विवेक, मामचंद सागर, धनदेवी, शेखर पंवार और डॉ. कुसुम वियोगी आदि का सशक्त काव्य पाठ हुआ। डिंपल विवेक और आर. सी. विवेक भी गोष्ठी में उपस्थिति रहे। गोष्ठी के प्रथम चरण की अध्यक्षता नदलेस के सक्रिय सदस्य मामचंद सागर और दूसरे चरण की अध्यक्षता नदलेस के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. कुसुम वियोगी ने की। दोनों चरणों ...

मणिपुर महिला उत्पीड़न के विरोध में महिला काव्य गोष्ठी

Image
            मणिपुर महिला उत्पीड़न के विरोध में 23/07/2023 को शाम छह बजे से ऑनलाइन हुई महिला काव्य गोष्ठी की संक्षिप्त रिपोर्ट और पढ़ी गई कुछ कविताएं-           मणिपुर-महिला-उत्पीड़न के विरोध में नदलेस ने महिला काव्य गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता पुष्पा विवेक ने की और संचालन हुमा ख़ातून ने किया। देश भर से, डॉ. गीता कृष्णांगी, पुष्पा विवेक, इंदु रवि, हुमा ख़ातून, डा. नाविला सत्यादास, कविता डूमोलिया, ज्योति पासवान, जलेश्वरी गेंदले, डॉ. राधा वाल्मीकि, ममता अंबेडकर, डॉ. मनोरमा गौतम, शकुंतला दीपांजली, सुनीता वर्मा, रंजू राही, डॉ. पूनम तुषामड़, पल्लवी प्रियदर्शिनी, डॉ. प्रेरणा उबाले, डॉ. नीतिशा खलखो, डॉ. सुमन धर्मवीर, सलीमा, मंजू सिंह, सुषमा सिद्धार्थ, डॉ. सुमित्रा मेहरोल, मंजू गौतम, आशा चंद्रा, डॉ. सीमा माथुर, बबिता कुमारी, रजनी बौद्ध, सुनीता कुमारी, गुलफ्शा सिद्दीकी आदि कवयित्रियां आमंत्रित रहीं। गोष्ठी में क्रमश: डॉ. सुमन धर्मवीर, शकुंतला दीपांजली, डा. रचना सिंह, मंजू सिंह, डा. नाविला सत्यादास, डा. गीता कृष्णांगी, रंजू राह...