डा. कुसुम वियोगी जी के काव्य संग्रह धारा के विरुद्ध का लोकार्पण एवं परिचर्चा गोष्ठी
"धारा के विरुद्ध "काव्य-संग्रह का लोकार्पण और वरिष्ठ साहित्यकार कवि डॉ.कुसुम वियोगी हुए सम्मानित ! नव दलित लेखक संघ के तत्त्वाधान में नदलेस के वर्तमान अध्यक्ष डा.कुसुम वियोगी के सद्य प्रकाशित काव्य-संग्रह " धारा के विरुद्ध "का लोकार्पण एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की केंद्रीय थीम दलित साहित्य का वर्तमान परिदृश्य और धारा के विरुद्ध काव्य-संग्रह, रही। सर्वप्रथम धारा के विरुद्ध काव्य-संग्रह का लोकार्पण आमंत्रित वक्ताओं और गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। उसके बाद जगदीश पंकज, डा. पूनम तुषामड, डा. सीमा माथुर और डा. अमित धर्मसिंह ने केंद्रीय थीम और धारा के विरुद्ध काव्य-संग्रह पर विचार व्यक्त किए। सभी ने काव्य-संग्रह की सारगर्भित सराहना की। कार्यक्रम में एक दशक से अधिक कवियों ने काव्य-पाठ किया। काव्य-पाठ करने वालों में पुष्पा विवेक, मामचंद सागर, डा. घनश्याम दास, डा. सीमा माथुर, हुमा खातून, ममता अंबेडकर, अर्चना विश्वा, जोगेंद्र सिंह, बी डी सुजात, चंदर सैन, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह, नयन सिंह नयन और डा.कुसुम वियोगी,नाट्य अभिनेता,ले...