26/02/2023 को हुई गोष्ठी की रिपोर्ट
रिपोर्ट मामचंद सागर की कहानी गद्दार पर नदलेस ने की परिचर्चा गोष्ठी नव दलित लेखक संघ की मासिक गोष्ठी मामचंद सागर की कहानी गद्दार पर केंद्रित रही। गोष्ठी की अध्यक्षता बंशीधर नाहरवाल ने की और संचालन बृजपाल सहज ने किया। गोष्ठी पालम दिल्ली स्थित कबीर आश्रम में आयोजित की गई और इसकी संयोजक डा. अमिता महरोलिया रही। गोष्ठी में कहानी गद्दार का समुचित वाचन कहानीकार मामचंद सागर ने किया, जिस पर उपस्थित रचनाकारों ने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। राजपाल सिंह राजा ने कहा कि अच्छी कहानी बन पड़ी है। सुनकर आनंद आया। कहानी ने कई बिंदुओं पर सोचने पर मजबूर भी किया। डा. गीता कृष्णांगी ने कहा कि कहानी का शीर्षक सर्वथा उचित है, क्योंकि कहानी के चारों मुख्य पात्र, तिवारी, एंटनी, गयादीन और मरियम सभी अपनी-अपनी जगह गद्दार हैं। कोई अपनी नौकरी से, कोई अपने समाज से तो कोई अपने परिवार से गद्दारी कर रहा है। डा. अमिता मेहरोलिया ने कहा कि कहानी को यदि कहानी के तत्त्वों के आधार पर देखें तो कहानी को अभी और विस्तृत किया जा सकता था। वैसे कहानी सामान्यतः एक सफल कहानी है और प्रभाव छोड़ती ह...