Posts

Showing posts from September, 2021

नदलेस की विचार गोष्ठी

Image
नव दलित लेखक संघ की विचार गोष्ठी का आयोजन दिल्ली। नदलेस की विचार गोष्ठी का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय, नॉर्थ कैंपस की आर्ट फैकल्टी के लॉन में किया गया। विचार गोष्ठी का विषय था नदलेस की प्रथम कार्यकारिणी का स्थायीकरण और नदलेस के संविधान का प्रस्तुतिकरण। गोष्ठी की अध्यक्षता नदलेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष डा अनिल कुमार ने की। गोष्ठी के प्रथम चरण का संचालन सह सचिव डा. दीपा  ने और दूसरे चरण का संचालन सचिव डा राम कैन ने किया। गोष्ठी के प्रथम चरण में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का स्थायीकरण किया गया और कार्यकारिणी में दो नए सदस्य डा. विद्याराम और उमरशाह शामिल किए गए। गोष्ठी के दूसरे चरण में नदलेस के उपाध्यक्ष व सोच पत्रिका के संपादक डा अमित धर्मसिंह ने संविधान के लिखित मसौदे का सार संक्षेप मौखिक रूप से प्रस्तुत किया। अध्यक्ष डा. अनिल कुमार ने कहा कि नदलेस का संविधान दलित साहित्य और समाज में हुए बदलाव के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार का जातीय, धार्मिक, लैंगिक, भाषा अथवा क्षेत्र आदि को लेकर भेदभाव नहीं बरता गया है। और जैसा कि डा. अंबेडकर ने कहा था कि कोई भी संविधान अच्छा या बु...

नदलेस (नव दलित लेखक संघ) का गठन

Image
  हिंदी दिवस पर नव गठन नव दलित लेखक संघ (नदलेस) का गठन और सोच पत्रिका (छमाही) के संपादन व प्रकाशन का निर्धारण दिल्ली। 14 सितंबर 2021 दिन मंगलवार को हिंदी दिवस के अवसर पर नदलेस अर्थात नव दलित लेखक संघ का गठन दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट फैकल्टी के लॉन में किया गया। नदलेस के गठन के साथ दलित लेखक संघ की आरंभिक पत्रिका सोच (छमाही) के संपादन व प्रकाशन का निर्णय भी लिया गया। नदलेस की प्रथम कार्यकारिणी में प्रथम अध्यक्ष के तौर पर डा. अनिल कुमार तथा उपाध्यक्ष के रूप में डा. अमित धर्मसिंह का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। सचिव के पद पर डा. राम कैन व सहसचिव के पद पर डा. दीपा दमन वर्मा का चुनाव हुआ। कोषाध्यक्ष के पद पर बृजपाल सहज तथा प्रचार सचिव के रूप में डा. अमित कुमार का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। सदस्यों में डा. गीता कृष्णांगी, डा. सतेंद्र कुमार, सुशील कुमार झांझोड़ लोकेश चौहान, सुनील कुमार यादव तथा नीरज सौदाई का चुनाव हुआ। सोच पत्रिका के संपादक के रूप में डा. अमित धर्मसिंह तथा सह संपादक के रूप में डा दीपा दमन वर्मा व डा. अमित कुमार का चुनाव हुआ। सहयोगी संपादक के रूप में डा. अनि...