गणतंत्र दिवस पर नदलेस ने किया कहानी वाचन और काव्य गोष्ठी का आयोजन एवं साझा कार्यक्रम की रिपोर्ट
रिपोर्ट गणतंत्र दिवस पर नदलेस ने किया कहानी वाचन और काव्य गोष्ठी का आयोजन: -डा. अमित धर्मसिंह दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नव दलित लेखक संघ ने कहानी वाचन और काव्य पाठ का ऑनलाइन आयोजन किया। जिसमें रत्नकुमार सांभरिया की 'वर' कहानी का वाचन डा. गीता कृष्णांगी ने किया। वर कहानी गत वर्ष, अक्टूबर की हंस पत्रिका में प्रकाशित व चर्चित हुई थी। जिस पर हंस टीम ने ऑडियो संस्करण भी तैयार किया था। कार्यक्रम में कहानी की रचना प्रक्रिया पर संक्षिप्त प्रकाश रत्नकुमार सांभरिया ने डाला। कविता पाठ के अंतर्गत कर्मशील भारती, पुष्पा विवेक और डा. टेकचंद ने उत्कृष्ट काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नदलेस के अध्यक्ष डा. अनिल कुमार ने की व संचालन उपाध्यक्ष डा. अमित धर्मसिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. अनिल कुमार ने कहा कि आज का कार्यक्रम बेहद महत्त्वपूर्ण रहा। गणतंत्र दिवस पर सभी वरिष्ठ कवियों को सुनना और जनकथाकार रत्नकुमार सांभरिया की कहानी वर का वाचन तथा उस पर स्वयं सांभरिया जी द्वारा प्रकाश डाला जाना रचनात्मक रूप से लाभप्रद रहा। विशेषकर मुझे तो बह...