गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य एवं विचार गोष्ठी, 25/01/2026
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नदलेस द्वारा ऑनलाइन गोष्ठी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (25/01/2026) पर नदलेस द्वारा ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी अपने नियत समय पर शुरू हो गई। जिसकी अध्यक्षता डॉ अमित धर्मसिंह जी ने की और संचालन मदनलाल राज़ और लोकेश कुमार ने किया। गोष्ठी भी इस उपलक्ष में देश प्रेम की कविताओं,रचनाओं से ओत प्रोत रही। मदन जी ने सुंदरता से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सुश्री पूजा को आमंत्रित किया। पूजा जी ने स्त्री विमर्श पर अपनी सुंदर कविता प्रस्तुत की। फिर उन्होंने गणतंत्र टूट रहा था कविता सुनाई जिसमें आजकल घट रही घटनाएं जो लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हैं, उनपर अपनी रचना प्रस्तुत की। फिर ममता आंबेडकर जी ने अपनी कविता ,देश में व्याप्त कुसंगतियों और विसंगतियों के खिलाफ सुनाई। किस प्रकार आज भी हमारे देश में छुआछात,जातिवाद की बीमारी फैली है जो देश को खोखला कर रही है। उन्हीं के शब्दों में,” छुआछात की बीमारी ने आग देश में लगाई थी, न जाने कितने बच्चों को मौत की नींद सुलाई थी।” अगले कवि श्री बंशी धर नाहरवाल को आमंत्रित किया उन्होंने भारत ...