मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर 30/04/2023 को हुई नदलेस की ऑनलाइन गोष्ठी : संक्षिप्त रिपोर्ट
रिपोर्ट मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में नदलेस ने की काव्य गोष्ठी मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर नव दलित लेखक संघ ने ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। काव्य गोष्ठी का विषय स्वतंत्र काव्य पाठ रहा जिसमें देश भर के गणमान्य कवियों ने बेहतरीन काव्य पाठ किया। तहत और तरन्नुम से प्रस्तुत की गई कविताएं और गजलें श्रोताओं ने खूब पसंद की। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता नदलेस के वर्तमान उपाध्यक्ष मदनलाल राज़ ने की और संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। गोष्ठी में दिल्ली से डा. गीता कृष्णांगी, ईश कुमार गंगानिया, डा. हंसराज सुमन, डा. कुसुम वियोगी, डा. घनश्याम दास, समय सिंह जोल, बंशीधर नाहरवाल, विशाखापत्तनम से डा. सुमन धर्मवीर, मथुरा से सुनील कर्दम, डा. बुद्धिराम बौद्ध, सिद्धार्थ प्रकाश, हिमाचल से जगदीश कश्यप, डा. राजन तनवर, गाजियाबाद से जोगेंद्र सिंह, ममता अंबेडकर, इंदु रवि, पटना से बिभाष कुमार, महाराष्ट्र से राजकुमार वालवंटे, सत्य आनंदविभू , आगरा से रूप सिंह रूप, बिहार से पवन कुमार, जौनपुर से आर पी सोनकर, छत्तीसगढ़ से हरीश पांडल और मुजफ्फरनगर से सुमित कुमार आदि प्रतिष्ठित कवि उपस...