नदलेस की काव्य संगोष्ठी, 03/08/2025, संयोजक : एदल सिंह
"जबरदस्त काव्य संगोष्ठी आज दिनाँक 03 अगस्त, 2025 को श्री एदल सिंह जी के संयोजन में उनके पिता जी की बीसवीं पुण्यतिथि पर काव्य संगोष्ठी का आयोजन नदलेस के बैनर तले जवाहर कालोनी, मांडी पहाड़ी, दिल्ली में काव्य -संगोष्ठी बंशीधर नाहरवाल की अध्यक्षता में हुई। हमेशा की तरह सफल संचालन मामचंद सागर जी ने किया। आज की संगोष्ठी संगोष्ठी धीरे - धीरे कवि सम्मेलन में बदल गई। आज सारे कवि फॉर्म में थे। शुरुआत ही लोकेश जी के द्वारा करवाई जो कि एक तरन्नुम में गज़ल से हुई। बृजपाल ने भी एक शानदार कविता के बाद गीत गाया। अमित जी भी आज अपने मंचीय रंग में नजर आये। उनके शानदार गीत से सभी झूम उठे। उनकी पिता पर सुनाई गई कविताएं प्रेरक रही। गीता कृषणांगी जी की उपस्थिति भी सखद रही। नदलेस के जानदार, शानदार और प्रयोगवादी कवि जोगेंद्र सिंह जी ने पहला आदमी, दूसरा आदमी और तीसरे आदमी के प्रतीकात्मकता से तथाकथित स्वर्ण कहे जाने वाले लोगों पर करारा व्यंग कसा। मदन लाल राज ने भी व्यंगात्मक क्षणिकाओं के साथ एक हास्य रचना भी प्रस्तुत की । मैडम पुष्पा विवेक जी ने महिला सशक्तिकरण की रचना से स्त्रियों में जोश भरने का प्रयास किय...