Posts

Showing posts from June, 2024

आर. पी. सोनकर5 के ग़ज़ल संग्रह ज़िन्दगी अनुबंध है, पर 23/06/2024 को हुई परिचर्चा गोष्ठी की संक्षिप्त रिपोर्ट और फोटो

Image
आर. पी. सोनकर के ग़ज़ल संग्रह ज़िंदगी अनुबंध है पर परिचर्चा दिल्ली। नव दलित लेखक संघ, दिल्ली के तत्वाधान में आर पी सोनकर, तल्ख़ मेहनाजपुरी के सद्य प्रकाशित ग़ज़ल संग्रह ज़िंदगी अनुबंध है पर ऑनलाइन परिचर्चा गोष्ठी रखी गई। गोष्ठी की अध्यक्षता पुष्पा विवेक ने की एवं संचालन लोकेश कुमार ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रतिष्ठित शायर और शायरा में डॉ. लाखो जे भागिया, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. नसीमा निशा और ओमप्रकाश गौतम जी उपस्थित रहे। विशेष टिप्पणी करने वालों में हुमा खातून, अरविंद असर, नरेंद्र सोनकर और डॉ. अमित धर्मसिंह के नाम प्रमुख रहे। गोष्ठी में देश भर से जुड़ने वाले साहित्यकारों में क्रमशः कश्मीर सिंह, जलेश्वरी गेंदले, जगदीश कश्यप, बृजपाल सहज, राज गौतम, मामचंद सागर, अना फारिया, बंशीधर नाहरवाल, डॉ. गीता कृष्णांगी, मीना सिंह, बिभाष कुमार, प्रतिभा राजहंस, कांशीराम, इंदु रवि, फूलसिंह कुस्तवार, बलि कुमार, डॉ. विपुल कुमार भवालिया, डॉ. प्रिया राणा, अशोक निर्वाण, कल्पना पाटिल, रामलाल मूलनिवासी, हरीश पांडल, राधेश्याम कांसोटिया, सारिका देवी, आर एस आघात, आर पी गुप्ता, मीरा शाह, शमीम गाजीपुरी, पवन गुप्त...