रत्नकुमार सांभरिया के बहुचर्चित उपन्यास 'सांप' पर परिचर्चा गोष्ठी दिल्ली। नव दलित लेखक संघ ने जनकथाकार रत्नकुमार सांभरिया के बहुचर्चित उपन्यास सांप पर परिचर्चा गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में आमंत्रित अतिथियों और वक्ताओं में वरिष्ठ नव गीतकार जगदीश पंकज विशिष्ठ अतिथि, रत्नकुमार सांभरिया उपन्यास लेखक, अनिता भारती, पुष्पा विवेक, डॉ. गीता कृष्णांगी, सरिता भारत, बंशीधर नाहरवाल, सतीश खनगवाल, डॉ. अमित धर्मसिंह वक्ता, दीपक व मंजू किशोर रश्मि पेपर प्रस्तोता के तौर पर उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता मदनलाल राज़ ने की और सफल संचालन हुमा ख़ातून ने किया। गोष्ठी में उक्त के अतिरिक्त अरुण कुमार पासवान, आर. एस. मीणा, राधेश्याम कांसोटिया, अकरम, जयराम कुमार पासवान, मधु जैन, जोगेंद्र सिंह, भीष्म देव आर्य, देव कुमार, डॉ. ईश्वर राही, डॉ. सुमन धर्मवीर, मामचंद सागर, डॉ. उषा सिंह, दीक्षांत सागर, अशोक पाल सिंह, आर. पी. सोनकर, कश्मीर सिंह, अनिल कुमार गौतम, फूलसिंह कुस्तवार, बृजपाल सहज, सुनील कुमार कर्दम, संजय प्रधान, सब्बू मुंतजिर, सुनिता कुमारी, प्रमोद सिंह, डॉ. विजेंद्र प्रताप स...