30/12/2022 को हुई 2022 की आखिरी गोष्ठी की रिपोर्ट
रिपोर्ट : नदलेस ने आयोजित की स्वतंत्र काव्य पाठ गोष्ठी नदलेस द्वारा आयोजित 2022 की आखिरी गोष्ठी स्वतंत्र काव्य पाठ पर केंद्रित रही। इसकी अध्यक्षता डा. कुसुम वियोगी ने की और संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। गोष्ठी में सामाजिक परिवर्तन, समानता और न्याय की पक्षधर, एक से बढ़कर एक कविता प्रस्तुत की गई। ये कविताएं कथ्य में जितनी विविध रहीं उतनी ही शिल्प और विधा में वैविध्य लिए हुए रहीं। तहत और तरन्नुम से पढ़ी गई अधिकांश कविताएं और गजलें खूब पसंद की गई। काव्यपाठ करने वाले रचनाकार क्रमशः डा. प्रेरणा उबाले, अनिल कुमार गौतम, जोगेंद्र सिंह, तरुण कुमार, उमेश राज़, डा. धीरज वनकर, डा. पूनम तुषामड, डा. घनश्याम दास, सुरेश सौरभ गाजीपुरी, सईद परवेज़, डा. खन्नाप्रसाद अमीन, डा. नविला सत्यादास, भगवान दास सुजात, डा. मनोरमा गौतम, ममता अंबेडकर, डा. अमिता मेहरोलिया, मोहनलाल सोनल मनहंस, पुष्पा विवेक, बिभाष कुमार, आर. पी. सोनकर, इंदु रवि, बंशीधर नाहरवाल, चितरंजन गोप लुकाटी, डा. अनिल गौतम, हरीश पांडल, विनोद सिल्ला, सिद्धार्थ प्रकाश, डा. सुनीता मंजू, योगेंद्र प्रसाद अनिल, तिलक तन...