Posts

Showing posts from August, 2023

20/08/2023 को हुई वार्षिक समीक्षा और काव्य पाठ गोष्ठी

Image
नदलेस की वार्षिक समीक्षा एवं काव्य गोष्ठी           नव दलित लेखक संघ की दूसरी कार्यकारिणी के एक वर्षीय कार्यकाल की आखिरी काव्य गोष्ठी ऑनलाइन आयोजित की गई। गोष्ठी में नदलेस की गत एक वर्षीय गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ काव्य पाठ भी किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता नदलेस के वर्तमान अंकेक्षक बंशीधर नाहरवाल ने की और संचालन डॉ. अमित धर्मसिंह ने किया। समीक्षा और काव्य पाठ करने वालों में डॉ. धीरज वनकर, सुरेश गाजीपुरी, अरुण कुमार पासवान, डॉ. सुमन धर्मवीर, हुमा खातून, मामचंद सागर, फूलसिंह कुस्तवार, डॉ. घनश्याम दास, अनिल बिडलान, जालिम प्रसाद, पुष्पा विवेक, अशोक जांभुलकर, रेनू गौर, कश्मीर सिंह, सुनीता वर्मा, डॉ. मनोरमा गौतम, शकुंतला दीपांजली, आर. एस. आघात, डॉ. पूनम तुषामड, डॉ. मोहन लाल सोनल मनहंस, चितरंजन गोप लुकाटी, इंदु रवि, जोगेंद्र सिंह, डॉ. अमित धर्मसिंह और बंधीधर नाहरवाल आदि के नाम प्रमुख रहे। इनके अलावा गोष्ठी में डॉ. गीता कृष्णांगी, रामदास बरवाली, भीष्म देव आर्य, अजीत कुमार सिंह, बीरसेन कटारिया, श्रीकला, ज्योति पासवान, जावेद आलम खान, राष्ट्रपाल गौतम, सिद्धार्...

डॉ. अमित धर्मसिंह की कहानी 'मॉडल' पर परिचर्चा गोष्ठी

Image
डॉ. अमित धर्मसिंह की लंबी कहानी 'मॉडल' पर परिचर्चा गोष्ठी           नव दलित लेखक संघ, दिल्ली द्वारा लोनी रोड, शाहदरा स्थित संघाराम बुद्ध विहार में डॉ. अमित धर्मसिंह की लंबी कहानी 'मॉडल' पर परिचर्चा गोष्ठी रखी गयी। यह कहानी, मॉडल बनने की प्रबल इच्छा रखने वाली दलित लड़की साक्षी धीरान के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में दूसरा मुख्य पात्र नवल है। वह गीत लेखन के फील्ड में नाम कमाना चाहता है। इस संदर्भ में उसकी भेंट म्यूजिक एलबम बनाने वाले डॉ. बलवान वर्मा से होती है। वह मॉडल बनने के सिलसिले में साक्षी धीरान को भी उससे मिलवाता है, ताकि उसके गीत और साक्षी धीरान की मॉडलिंग परवान चढ़ सके। मगर डॉ. बलवान वर्मा का फोटोग्राफर सालू, नवल के सामने, डॉक्टर के फ्रोड होने का पर्दाफाश कर देता है। साक्षी और नवल समय रहते, डॉ. बलवान वर्मा के चंगुल से बच जाते हैं, किंतु सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक और जातीय जटिलताओं से नहीं बच पाते। नवल के पास तो संघर्ष करने की फिर भी संभावना बची रहती है, किंतु साक्षी धीरान के सपने तो पूरी तरह, पितृसत्तात्मक और पुरुष प्रधान समाज की भेंट चढ़ जाते हैं। कुल मि...