नदलेस की कार्यकारिणी की बैठक, 19 मई, 2022
नदलेस की कार्यकारिणी की बैठक नव दलित लेखक संघ ने 'गत कार्यक्रम की समीक्षा, आगामी कार्यक्रम की योजना, सदस्यता फॉर्म व शुल्क और सोच पत्रिका के संबंध में' 19 मई, 2022 को कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन, दिल्ली विश्विद्यालय के नॉर्थ कैंपस, हिंदी विभाग, आर्ट फैकल्टी के लॉन में किया। बैठक की अध्यक्षता नदलेस के अध्यक्ष डा. अनिल कुमार ने की व संचालन नदलेस के महासचिव डा. अमित धर्मसिंह ने किया। बैठक में नदलेस कार्यकारिणी के क्रमशः डा. अमित धर्मसिंह, डा. गीता कृष्णांगी, डा. अमिता मेहरोलिया, कर्मशील भारती, लोकेश चौहान, बृजपाल सहज, डा. अनिल कुमार एवं उमरशाह आदि सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गत कार्यक्रम (जो कि पुष्पा विवेक के कविता संग्रह 'पथरीली राहों पर' के लोकार्पण एवं परिचर्चा पर केंद्रित था) पर सार्थक चर्चा की गई। सभी ने माना कि कार्यक्रम अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल रहा। दिल्ली विश्विद्यालय के हिंदू कॉलेज में हुए इस कार्यक्रम को डा. रतन लाल का सान्निध्य और रचनात्मक सहयोग मिलना विशेष गणनीय रहा। पूरे कार्यक्रम को करीब छह भागों में अंबेडकरनामा पर स्थान देने के लिए नद...