Posts

Showing posts from June, 2022

24 जून 2022 को हुई नदलेस की विचार गोष्ठी की रिपोर्ट एवं फोटो

Image
 रिपोर्ट                      नदलेस की विचार गोष्ठी           दिल्ली विश्विद्यालय, नॉर्थ कैंपस के आर्ट फैकल्टी लॉन में नदलेस की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डा. अनिल कुमार ने की तथा संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। गोष्ठी में कर्मशील भारती, बंशीधर नाहरवाल, डा. सुरेंद्र कुमार, डा. हरकेश राठी, डा. अमिता मेहरोलिया, डा. गीता कृष्णांगी, पुष्पा विवेक, आर. सी. विवेक, उमरशाह, बृजपाल सहज, महिपाल, रोक्सी, राजन कुमार, नरेश टांक आदि उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि इससे पूर्व नदलेस ने शिमला में हुए तीन दिवसीय (16 जून से 18 जून 2022) अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव में दलित साहित्यकार संगठनों से दलित साहित्यकारों को शामिल न किए जाने के संदर्भ में 18 जून 2022 की शाम सात बजे गूगल मीट पर ऑनलाइन विचार गोष्ठी का आयोजन किया था, जिसमें उक्त विषय पर सभी साहित्यकारों ने रोष व्यक्त किया था। उसी बाबत आगे की कार्यवाही हेतु यह दूसरी विचार गोष्ठी रखी गई। इस संदर्भ में सर्वप्रथम डा. अमित धर्मसिंह ने विस्तार से प्रकाश डाला।...

शिमला में हुए तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव में दलित साहित्यकारों को शामिल न किए जाने पर नदलेस की विचार गोष्ठी

Image
रिपोर्ट शिमला में हुए तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव में दलित साहित्यकारों को शामिल न किए जाने पर नदलेस की विचार गोष्ठी           आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर, भारत के संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 'उन्मेष, अभिव्यक्ति का उत्सव' शीर्षक से शिमला में मनाए गए तीन दिवसीय (16 जून से 18 जून, 2022) 'अंतर्राष्ट्रीय साहित्य उत्सव' में दलित साहित्यकारों को शामिल न किए जाने पर नव दलित लेखक संघ द्वारा 18 जून 2022 की शाम सात बजे देश भर के दलित साहित्यकारों की गूगल मीट पर ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें उक्त विषय को लेकर सभी वक्ताओं ने रोष प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अनिल कुमार ने की और संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। मीटिंग में कर्मशील भारती, हंसराज सुमन, पुष्पा विवेक, राजन तनवर, कौशल पंवार, आर. पी. सोनकर, चितरंजन गोप लुकाटी, डा. शंकर लाल, डा. हरकेश राठी, डा. अमित धर्मसिंह और डा. अनिल कुमार आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में आर. एस. मीना, प्रदीप ठाकुर, लोकेश चौहान, गीता कृष्णांगी, कार्तिक चौधरी, योगेंद्र सिंह, मोहन...