नदलेस ने की करुणा एवं मैत्री भाव रचनापाठ गोष्ठी, 31/05/2026
आज की शाम में व्यस्तता थी;और व्यस्तता में था साहित्यिक आनंद।पहले नदलेस,दिल्ली और फिर पी एस आर एस अकादमी,यू एस ए के ऑनलाइन कार्यक्रम में लगभग साढ़े तीन घंटे जुड़ा रहा। नदलेस के कार्यक्रम में जहां डॉक्टर अमित धर्मसिंह की अध्यक्षता में,बुद्ध पर केंद्रित गोष्ठी में संचालक डॉ लोकेश कुमार सहित बंशीधर नाहरवाल,डॉ पुष्पा विवेक,डॉ ममता,मामचंद सागर,मदनलाल,योगेंद्र सिंह,लक्की सिंह,रूप सिंह,इंदु रवि,कश्मीर सिंह इत्यादि के साथ मैं ने अपनी रचनाओं का पाठ किया,वहीं पी एस आर एस अकादमी के कार्यक्रम में प्रो शाहीना खान की अध्यक्षता और संचालन में पिता पर केंद्रित गोष्ठी में नैना जायसवाल,मंजु श्रीवास्तव,सुष्मिंदरजीत कौर,करण और तुषांत के साथ पिता शीर्षक कविता प्रस्तुत की। अरुण कुमार पासवान 31/05/2026 फेसबुक पोस्ट