Posts

Showing posts from January, 2023

हुमा ख़ातून की कहानी 'एक रास्ता' पर परिचर्चा गोष्ठी, 29/01/2023

Image
 रिपोर्ट हुमा ख़ातून की कहानी 'एक रास्ता' पर परिचर्चा गोष्ठी         दिल्ली। नदलेस की कहानी वाचन, परिचर्चा एवं काव्य पाठ गोष्ठी नदलेस के वर्तमान सह सचिव बृजपाल सहज के संयोजन में बृजविहार, लोनी गाजियाबाद में संपन्न हुई। गोष्ठी हुमा ख़ातून की कहानी 'एक रास्ता' पर केंद्रित रही। यह कहानी प्रेम के त्रिकोण को दर्शाती है। इसमें मुख्य पात्र जानकी प्रसाद चतुर्वेदी है जिसकी पत्नी श्यामा देवी और पूर्व प्रेमिका कुसुम देवी है। भारतीय समाज में व्याप्त जातिवाद के चलते जानकी और कुसुम की शादी नहीं हो पाती है। इसलिए जानकी प्रसाद की शादी सजातीय श्यामा देवी और कुसुम की शादी सजातीय माधव से हो जाती है। किंतु जानकी प्रसाद श्यामा के साथ खुश नहीं है और माधव अपनी नपुंसकता और नशे के कारण असमय मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। बाद में कुसुम के पिता नाथबाबू की भी मृत्यु हो जाती है। इस कारण कुसुम अकेली पड़ जाती है। चूंकि इस दौरान कुसुम की दिल्ली में जॉब भी लग जाती है इसलिए पहले वह अपने गांव और जानकी प्रसाद को पूरी तरह छोड़कर दिल्ली जाने का मन बनाती है किंतु जानकी प्रसाद के समझाने पर किशन नामक यु...