17/09/2023 को हुआ तीसरी कार्यकरिणिका चुनाव और सोच 2 का लोकार्पण, संयोजक : डॉ. अमित धर्मसिंह।
संक्षिप्त रिपोर्ट नदलेस की वार्षिकी सोच 2 का लोकार्पण एवं तीसरी कार्यकारिणी का चुनाव दिल्ली। नव दलित लेखक संघ, दिल्ली की आम सभा की बैठक शाहदरा स्थित संघाराम बुद्ध विहार में रखी गई। बैठक में नव दलित लेखक संघ के वार्षिक संकलन सोच 2 का लोकार्पण किया गया। तत्पश्चात, नदलेस की तीसरी कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। बैठक में मदनलाल राज़, राधेश्याम कांसोटिया, जोगेंद्र सिंह, दिनेश आनंद, फूलसिंह कुस्तवार, राष्ट्रपाल गौतम स्नेही, डॉ. उषा सिंह, डॉ. गीता कृष्णांगी, डॉ. कुसुम वियोगी, डॉ. अमित धर्मसिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, मामचंद सागर, पुष्पा विवेक, रजनी बौद्ध, ममता अंबेडकर, भूपेंद्र सिंह, बंशीधर नाहरवाल, हुमा खातून, सलीमा, भिक्षु बी. पी. थीरो ज्योति, भिक्षु बुद्ध कीर्ति, डॉ. बुद्धिराम बौद्ध, डॉ. पूनम तुषामड, बृजपाल सहज और जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे। डॉ. कुसुम वियोगी द्वारा संपादित सोच 2 का लोकार्पण भिक्षु बी. पी. थीरो ज्योति और भिक्षु बुद्धकीर्ति एवं नदलेस के गणमान्य पदाधिकारियों के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। तत्पश्चात नदलेस की तीसरी...