ग़ज़लशाला -नौ, धनक ग़ज़ल संग्रह, लेखक : श्याम लाल राही 'प्रियदर्शी', 30/10/2025
श्याम लाल राही 'प्रियदर्शी' के ग़ज़ल संग्रह धनक पर नदलेस ने की ऑनलाइन परिचर्चा गोष्ठी दिल्ली। नव दलित लेखक संघ दिल्ली के तत्वाधान में 30 अक्टूबर, 2025 को डॉ. अमित धर्मसिंह की अध्यक्षता में ऑनलाइन गजल गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ उपन्यासकार एवं गजलकार श्याम लाल राही ‘प्रियदर्शी’ के गजल संग्रह ‘धनक’ पर विस्तृत चर्चा हुई। इस चर्चा में प्रसिद्ध कवि एवं गीतकार इंद्रजीत सुकुमार, डॉ आरती एवं माम चंद सागर ने मुख्य वक्ताओं के रूप में शिरकत की। सभी वक्ताओं ने अपने बेबाक विचार रखे। विशेष टिप्पणीकार के रूप में एस एन प्रसाद एवं रूप सिंह ‘रूप’ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। गोष्ठी का संचालन लोकेश कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नदलेस की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा विवेक ने किया। गोष्ठी सांय 6 बजे शुरू हुई और 9 बजे तक सम्पन्न हुई। प्रथम वक्तागण के रूप में डॉ आरती ने गजलों में दलित सरोकारों की पैरवी करते हुए ‘धनक’ के मयार पर रोशनी डाली। उन्होने कहा...