31/03/2024 को हुई ऑफलाइन गोष्ठी की संक्षिप्त रिपोर्ट और फोटो, संयोजक : मदनलाल राज़।
नदलेस ने की नव सृजन नव उल्लास मासिक गोष्ठी नदलेस की 'नव सृजन नव उल्लास' मासिक गोष्ठी छतरपुर, दिल्ली स्थित, मदनलाल राज़ के संयोजन में उन्हीं के आवास पर सपन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता पुष्पा विवेक ने की और संचालन डॉ. अमित धर्मसिंह ने किया। गोष्ठी में डॉ. गीता कृष्णांगी, लोकेश कुमार, मामचंद सागर, बंशीधर नाहरवाल, राधेश्याम कांसोटिया, बृजपाल सहज, नेतराम ठगेला, आर डी गौतम, अरुण कुमार पासवान, गीता कुमारी गंगोत्री, वैभव राज़, इंद्रावती, हेमलता, कमलेश, परिक्षित, डॉ यशवना, काक्षी वाडिया, मेघना सिंह, कार्तिकेय सिंह, मयंक राज़, रेनू, परवीन, लीना, अवनी, मोनिका राज़, अंजली, भारती, रामजी लाल, प्रवीण कुमार, शंभूनाथ, प्रकाश चंद आदि शामिल रहे। मदललाल राज़ के पिताजी स्मृति शेष श्री ठंडी राम लोधवाल जी के निर्वाण दिवस की पूर्व बेला पर आयोजित हुई गोष्ठी में सर्वप्रथम सभी साहित्यकारों एवं परिवारजनों ने श्री ठंडीराम लोधवाल जी को आदर सुमन अर्पित किए। परिवारजनों ने उनकी स्मृति से जुड़े बहुत से अनुभव साझा किए। इस दौरान सभी भावुक रहे। अंत में, दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्...