नदलेस द्वारा 'कहानी वाचन और परिचर्चा' गोष्ठी का आयोजन
नदलेस द्वारा 'कहानी वाचन और परिचर्चा' गोष्ठी का आयोजन नव दलित लेखक संघ द्वारा जयपुर निवासी युवा कहानीकार नितिन यादव की कहानी 'स्वतंत्र भाला' पर केंद्रित, कहानी वाचन और परिचर्चा गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ कथाकार चरण सिंह पथिक और डा. कुसुम वियोगी वक्ता रहे। वक्ताओं का परिचय क्रमशः हुमा खातून और सोमी सैन ने प्रस्तुत किया और कहानीकार का परिचय तथा कहानी का प्रभावी पाठ डा. अमिता मेहरोलिया ने किया। गोष्ठी की अध्यक्षता मदनलाल राज़ ने की और संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। दोनों वक्ताओं ने कहानी के विभिन्न पक्षों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही हुमा खातून, बंशीधर नाहरवल और अमिता सहित कई अन्य सुधिजनों ने भी कहानी पर स्वतंत्र टिप्पणियां की। तत्पश्चात कहानीकार नितिन यादव ने अपनी कहानी के संदर्भ में बात रखी और परिचर्चा रखने के लिए नदलेस का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में चितरंजन गोप लुकाटी, डा. गीता कृष्णांगी, जोगेंद्र सिंह, लाल चंद जैदिया जैदि, इंदु रवि, डा. एम. एन. गायकवाड, तिलक तनौदी स्वच्छंद, श्यामलाल राही, डा. अनिल कुमार...