लोकार्पण एवं रचनापाठ गोष्ठी, 01/04/2026, संयोजक : मदनलाल राज़
गिरगिट का लोकार्पण एवं रचनापाठ
दिनांक 01 अप्रैल , 2026 को नव दलित लेखक संघ (नदलेस) के बैनर तले लघु कथाकार एवं व्यंग्यकार कवि मदन लाल ‘राज’ के प्रथम काव्यसंग्रह "गिरगिट" का लोकार्पण उनके निवास छतरपुर एक्सटेंशन में हर्षो उल्लास से किया गया।
पुस्तक लोकार्पण के इस कार्यक्रम में नदलेस के अलावा उनके प्रिय मित्र और रिश्तेदार भी शरीक हुए। अध्यक्षता डॉ अमित धर्म सिंह ने की और संचालन का भार नदलेस के सचिव लोकेश ने उठाया। नदलेस कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
पुस्तक ‘गिरगिट’ का विमोचन कार्यक्रम दो सत्रों में रखा गया। पहले सत्र में कवि के विचार और उनके मित्रों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की। दूसरा सत्र भोजन उपरांत शुरू किया गया जिसमें उपस्थित सदस्यों ने अपनी अपनी काव्य प्रतिभा से परिचित कराया गया। काव्य पाठ में सर्वश्री बंशीधर नाहरवाल, इंद्रजीत सुकुमार, डॉ आर. डी. गौतम "विनम्र", बिजेंद्र पाल सिंह मयंक, सलीमा, जोगेंद्र सिंह, मामचंद सागर, राधेश्याम कांसोटिया, ऐदल सिंह,डॉ अमित धर्म सिंह एवं लोकेश ने अपनी कविताओं के माध्यम से शमां बांध दिया।
पुस्तक लोकार्पण के इस कार्यक्रम के साक्षी बने सामाजिक कार्यकर्ता एवं कवि के मित्र जिनमें हरि चंद जी, बाबू लाल जी, प्रकाश चंद जी, शिवदत्त जी, कैलाश बैरवा जी (Rock Tock Media), मेवा लाल जी ( बहुजन समय), बाबूलाल बंशीवाल जी, ओ पी सिंह जी, प्रभूदयाल जी, शम्भू नाथ जी, इंद्रा जी, रामजी लाल जी, मयंक राज जी, भारती जी, रेनू जी, मोनिका राज जी, काक्षी वाडिया जी और मीशा राज जी। सभी ने कार्यक्रम को सराहा और आंनद लिया एवं कवि को असंख्य शुभकमाएँ दीं।
अंत में कवि मदन लाल ‘राज’ ने नदलेस और अपने मित्रों का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञपित किया। नदलेस द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण का यह कार्यक्रम बेहद सफल और रोचक रहा।
मामचंद सागर
प्रचार सचिव, नदलेस
02/04/2026




























Comments
Post a Comment