नदलेस की चौथी कार्यकारिणी का गठन तथा 'और खिड़कियां खुलती गईं' का लोकार्पण
कार्यकारिणी का गठन एवं लोकार्पण दिल्ली। नव दलित लेखक संघ, दिल्ली द्वारा हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर, शाहदरा स्थित संघाराम बुद्ध विहार में चौथी आमसभा आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से नदलेस की चौथी कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही, डॉ. उषा सिंह की आत्मकथा 'और खिड़कियां खुलती गईं' का लोकार्पण भी किया गया। गोष्ठी में सर्वप्रथम डॉ. अमित धर्मसिंह द्वारा गत वर्ष की संपूर्ण गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष में नदलेस ने कुल तैतीस गोष्ठियों का आयोजन किया। इनमें करीब पंद्रह गोष्ठियां विविध पुस्तकों पर परिचर्चा, दस स्वतंत्र काव्य पाठ गोष्ठी, छह लोकार्पण समारोह और बाकी कार्यकारिणी की मीटिंग की तरह आयोजित हुईं। इस दौरान अडतालीस नए आजीवन सदस्य बने। नदलेस द्वारा परिचर्चित कहानियों का संकलन क़िस्त और सोच के तीसरे वार्षिक अंक का संपादन व प्रकाशन भी गत वर्ष की एक बड़ी उपलब्धि रही। कुल मिलाकर गत वर्ष का पूरा कार्यकाल रचनात्मक गतिविधियों और उपलब्धियों से भरा रहा। तत्पश्चात नदलेस की चौथी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किय...