08/10/5023 को हुई ऑफलाइन गोष्ठी की संक्षिप्त रिपोर्ट, संयोजक : डॉ. कुसुम वियोगी।
डॉ. कुसुम वियोगी के जन्मदिन के पुर्वदिवस पर काव्य गोष्ठी नदलेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुसुम वियोगी के जन्मदिन (9 अक्टूबर) के पूर्व दिवस पर शाहदरा स्थित उन्हीं के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुष्पा विवेक ने की और संचालन हुमा खातून ने किया। गोष्ठी में डॉ. अमित धर्मसिंह, डॉ. गीता कृष्णांगी, डॉ. उषा सिंह, पूजा कुमारी, बंशीधर नाहरवाल, फूलसिंह कुस्तवार, राष्ट्रपाल गौतम, सुरेशपाल वर्मा जसाला, मामचंद सागर, भंते धम्म शील, भंते वी. शिल्ला नंदा, भंते वी. शन्ंघ प्रज्ञा, लोकेश कुमार, मंजू गौतम, सुषमा सिद्धार्थ, ज्ञानेंद्र सिद्धार्थ, मदन लाल राज़, डॉ. ब्रजपाल सिंह संत, कैलाश चंद, निर्वाण धीर, मंजू प्रभाकर, यश प्रभाकर, हर्ष कुमार, अनिता देवी और सोमी सिंह आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी में सर्वप्रथम नदलेस कार्यकारिणी की ओर से डॉ. कुसुम वियोगी जी को बुके भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई। तत्पश्चात हाल ही में सेवानिवृत्त हुए नदलेस के सक्रिय सदस्य मामचंद सागर जी को नदलेस कार्यकारिणी की ओर से बुके भेंट करके हार्दिक बधाई और शुभकामना...