नदलेस ने की कहानी एवं काव्य पाठ गोष्ठी
नदलेस ने की कहानी एवं काव्य पाठ गोष्ठी दिल्ली। नव दलित लेखक संघ की मासिक-गोष्ठी का आयोजन शाहदरा के लोनी रोड स्थित संघाराम बुद्ध विहार मे किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता नदलेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष डा. कुसुम वियोगी ने की और संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। गोष्ठी कहानी परिचर्चा एवं काव्य पाठ दो चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण मे डा. अमिता मेहरोलिया ने अपनी कहानी 'परित्याग' का वाचन किया। कहानी परित्याग, समाज मे स्त्री की सामाजिक स्थित को दर्शाती है और यह बताती है कि स्त्री कमजोर नहीं है, उसे समाज कमजोर बनाता है। वह अपने निर्णय तभी ले सकती है जब वह आर्थिक रूप से मजबूत होगी। कहानी पर पुष्पा विवेक, गीता, सोमी सैन, अमित धर्मसिंह, लोकेश कुमार, महिपाल, बृजपाल सहज, बंशीधर नाहरवाल और डा. कुसुम वियोगी जी ने सारगर्भित विचार रखें। विचारों में कहानी के मजबूत और कमज़ोर दोनों पक्षों पर खुलकर चर्चा हुई। तदुपरांत दूसरे चरण में काव्य पाठ हुआ। बंशीधर नाहरवाल, महिपाल, अमित धर्मसिंह, पुष्पा विवेक, अमिता मेहरोलिया और डा कुसुम वियोगी ने सामाजिक परिवर्तन की बेहतरीन कविताएं प्रस्तुत की। गोष्ठी में राह...