Posts

Showing posts from September, 2025

नदलेस ने की ग़ज़लशाला -आठ, जाएं तो जाएं कहाँ, पर ऑनलाइन, 28/09/2025

Image
               डी एल धांधव के ग़ज़ल संग्रह जाएं तो जाएं कहाँ पर हुई परिचर्चा  कल दिनांक 28 सितंबर 2025 ,नवदलित लेखक संघ द्वारा इसके नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर अमित सिंह जी की अध्यक्षता में "जाएं तो जाएं कहां" ग़ज़ल संग्रह पर परिचर्चा रही। गूगल मीट द्वारा ग़ज़लशाला 8 के इस सत्र में "जाएं तो जाएं कहां" के लेखक डी एल धाधाव "तारिक " के ग़ज़ल संग्रह पर परिचर्चा हुई जिसमें सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। "तारिक "जी की ग़ज़ल संग्रह पर वक्तागण रहे अब्दुल हक"सहर ",गौतम प्रकाश और अपेक्षित ने अपने अपने अमूल्य विचार रखे।विशेष टिप्पणीकार रहे अग्रणीय और दलित समाज पर लिखनेवाले ग़ज़लकार आर पी सोनकर और मामचंद सागर जी। कार्यक्रम का संचालन लोकेश कुमार के द्वारा हुआ। धन्यवाद ज्ञापन मदन लाल जी ने किया।कुल मिलाकर यह ग़ज़लशाला भी सफल रही। सबसे पहले वक्तागण गौतम प्रकाश जी ने "तारिक"की जी खोलकर प्रशंसा की और उनके शेर " कौन कहता है मैं तुझसे खफा हूं" से शुरुआत की। गौतम जी ने कहा कि इस शेर पर कुर्बान होने को जी चाहता है। उनके अनुसार "तारि...