नदलेस की छठी आम सभा में हुआ छठी कार्यकारिणी का चुनाव, 27/09/2026
आज दिनांक 27 सितंबर, 2026 को नदलेस की आम बैठक कबीर आश्रम, राजनगर, पालम, दिल्ली में आयोजित की गई
इसमें उपस्थित सभी ने पाँचवी कार्यकारिणी की समीक्षात्मक रूप से विचार प्रकट किए। जिसमें पूर्व अध्यक्ष डॉ अमित धर्मसिंह के कार्यकाल के संदर्भ में बेबाकी से अपनी बात रखी। फिर अमित धर्मसिंह जी का फूलमाला और पंचशील के पटके के द्वारा सम्मान प्रदान किया। फिर पूर्व अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि और पदाधिकारियों और सदस्यों के कार्यों का खुले दिल से उल्लेख किया।
इसके तत्पश्चात् छठी कार्यकारिणी का गठन नदलेस द्वारा बनाए गए नियम और कायदे कानून के तहत संवैधानिक तरीके से किया गया। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों और सदस्यों को निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी डॉ अमित धर्मसिंह जी रहे।
(नव दलित लेखक संघ, दिल्ली)
छठी कार्यकारिणी (2026-2027)
1. अध्यक्ष - मदन लाल राज
2. उपाध्यक्ष - मामचंद सागर
3. कोषाध्यक्ष - राधेश्याम कांसोटिया
4. सचिव - जोगेंद्र सिंह
5. सह- सचिव - सलीमा
6. प्रचार सचिव - गौतम प्रकाश
7. सह- प्रचार सचिव - राजवीर सिंह निम
8. अंकेक्षक - डॉ पूरन सिंह
सम्पादक
9. सोच 6- - सम्पादक - लोकेश कुमार
सदस्य
10. आर पी सोनकर
11. एदल सिंह
12. डॉ विजय बवंडर
13. सुनीता वर्मा संध्या
14. सीमा रंगा इंद्रा
15. लक्की चौधरी
16. ललित कुमार
सम्मानित सदस्य -
17. डॉ. अमित धर्मसिंह
18 . पुष्पा विवेक
19. बंशीधर नाहरवाल
सभी पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मदन लाल राज का फूल माला और पंचशील पटके द्वारा स्वागत किया। फिर अध्यक्षीय उद्बोधन में मदन लाल राज ने अपने उद्गार प्रकट किए। अमित धर्मसिंह जी नदलेस के साहित्यिक कारवां को इस मुकाम तक लेकर आये हैं तो इसे बरकरार रखने और नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए जमीन जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
दूसरे सत्र में काव्य संगोष्ठी का संचालन सचिव जोगेंद्र सिंह जी आयोजन किया । जिसमें सभी ने अपनी बेहतरीन उम्दा और संजीदा रचनाओं का पाठ किया।
अंत में उपाध्यक्ष मामचंद सागर जी ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
-मदनलाल राज़ जी की फेस बुक वाल से
27/09/2026
रिपोर्ट
नदलेस, आमसभा, छठी कार्यकारिणी
आज दिनांक 27 सितंबर, 2026 को नदलेस की आम बैठक कबीर आश्रम, राजनगर, पालम, दिल्ली में आयोजित की गई।
जिसमें मदन लाल राज को नदलेस का अध्यक्ष चयनित किया गया।
इसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पाँचवी कार्यकारिणी की समीक्षात्मक रूप से विचार प्रकट किए। पूर्व अध्यक्ष डॉ अमित धर्मसिंह के कार्यकाल के संदर्भ में बेबाकी से अपनी बात रखी गई। नदलेस की दलित साहित्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सृजनात्मक कार्य करते रहेंगे।
फिर नदलेस के सभी साहित्यकारों ने अमित धर्मसिंह जी का फूलमाला और पंचशील के पटके के द्वारा पूर्व अध्यक्ष रूप में सम्मान प्रदान किया।अमित धर्मसिंह जी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धि और पदाधिकारियों और सदस्यों के कार्यों का खुले दिल से उल्लेख किया।
इसके तत्पश्चात् छठी कार्यकारिणी का गठन नदलेस द्वारा बनाए गए नियम और कायदे कानून के तहत संवैधानिक तरीके से किया गया। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों और सदस्यों को निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी डॉ अमित धर्मसिंह जी रहे।
(नव दलित लेखक संघ, दिल्ली)
छठी कार्यकारिणी (2026-2027)
1. अध्यक्ष - मदन लाल राज 2. उपाध्यक्ष - मामचंद सागर 3. कोषाध्यक्ष - राधेश्याम कांसोटिया 4. सचिव - जोगेंद्र सिंह 5. सह- सचिव - सलीमा 6. प्रचार सचिव - गौतम प्रकाश 7. सह- प्रचार सचिव - राजवीर सिंह निम 8. अंकेक्षक - डॉ पूरन सिंह 9. सम्पादक ( सोच-6) - लोकेश कुमार। सदस्यगण 10. आर पी सोनकर 11. एदल सिंह 12. डॉ विजय बवंडर 13. सुनीता वर्मा संध्या
14. सीमा रंगा इंद्रा 15. लक्की चौधरी 16. ललित कुमार। सम्मानित सदस्यगण - 17. डॉ. अमित धर्मसिंह 18. पुष्पा विवेक 19. बंशीधर नाहरवाल।
सभी पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मदन लाल राज का फूल माला और पंचशील पटके द्वारा जोरदार स्वागत किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में मदन लाल राज ने अपने उद्गार प्रकट किए कि अमित धर्मसिंह जी ने इस नदलेस रूपी उपवन को अपने खून पसीने से सींचा है। जिसकी पाठशाला में परिष्कृत होकर अनेक कवि और लेखक रूपी गुलों ने इस चमन को खिलाया है। जिसकी महक उसके सृजनात्मक दृष्टिकोण से फैली है। नदलेस के साहित्यिक कारवां को अमित जी इस मुकाम तक लेकर आये हैं तो इसे बरकरार रखने, मिलजुलकर रहने और नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए जमीन जुड़े से साहित्यिक सृजनात्मक सभी विधाओं में कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। इसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
दूसरे सत्र में काव्य संगोष्ठी का संचालन सचिव जोगेंद्र सिंह जी ने
अपने पहले ही सम्बोधन "द ग्रेट जय भीम" से किया। जो हम सभी को प्रभावित करता है और आम जनमानस में ऊर्जा भी भरता है।
सबसे पहले लोकेश कुमार लकी ने अपनी एक गमज़दा ग़ज़ल कुछ यूं गुनगुनाई - अपने दर्द में ढ़ला - सा हूँ/ ख़ुद से ही मैं ख़फ़ा - सा हूँ। टूट गया तो क्या हुआ लकी/ फिर भी ख़ुद में बचा - सा हूँ।
उसके तत्पश्चात् नदलेस की बैठक में पहली बार आगाज़ करने वाले लकी अहीरवाल ने देश के विकास में मजदूरों की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए बताया - भवनों, सड़कों, रेलों और इमारतों के निर्माण में/ देश के माथे पर जड़ा नगीना है। कौन कहता है? मजदूरों ने देश को क्या दिया/ विकासशील भारत में उनका भी खून पसीना है।
आज डॉ पूरन सिंह जी ने माँ पर एक बहुत मार्मिक लघुकथा सुनाई- माँ मरा थोड़े ही करती हैं। अर्थात उनका आशीर्वाद बच्चों पर सदा बरकरार रहता है।
एदल सिंह जी ने भी अपने परिचित अंदाज में सामाजिक ताने-बाने, घर परिवार की जद्दोजहद और ननद की पीड़ा में सनी रचना - क्योंकि घर में अब भाभियां हैं/ उन्हीं के पास अब चाबियां हैं। ने सभी को विचाराधीन कर दिया।
मामचंद सागर जी आजकल गहन विमर्श की विचारोत्तेजक देश की बेचैनी प्रस्तुत की - स्वच्छ भारत अभियान में दमकूं हैरान हैं।
अमित धर्मसिंह जी ने एक अतुकांत रचना - आज फैंकना एक निहायत राजनीतिक कर्म है जैसी- लाक्षणिक रचना प्रस्तुत की - फैंकू ने जब फैंकना शुरू किया/ तो बहुत - सी चीजें फैंक दी/ सीमा के पार/ सबसे पहले उसने अपने भीतर बसी स्त्री को फैंका / और बचा रह गया पुरुष/ केवल एक पुरुष...।
आज का सफल संचालन कर रहे नवनिर्वाचित सचिव जोगेंद्र सिंह जी ने एक बेहतरीन उम्दा और संजीदा लघुकथा "अनमोल दुआएं " सुनाई । जिसे सुनकर सभी लोग भावविभोर हो गये। उन्होंने कहा कि ज़रुरत मंद की जितनी भी हो सके उतनी मदद करनी चाहिए।
बंशीधर नाहरवाल जी ने अपने यौवन को याद करते हुए अहंकार में डूबे लोगों की मानसिक स्थिति पर एक सुन्दर कविता सुनाई - मैंने अहम् को पाला/ बड़े ही गर्व से पाला/ कदम - कदम पर ताल ठोंकी/ मूँछों पर ताव दे डाला/ मैंने अहम् को पाला।
अंत में नदलेस की छठी कार्यकारिणी में चुने गए अध्यक्ष मदन लाल राज ने सर्वप्रथम तो सभी कवियों और लेखकों की काव्यात्मक और गद्य लेखों पर अपनी सकारात्मक और प्रेरित करने वाली टिप्पणियां रखी उसके पश्चात् उन्होंने एक कविता संघर्षरत महिलाओं के सौन्दर्यबोध को लेकर सुनाई - गेहूं, ज्वार, बाजरा काटती/ खेत न्यारती, दूब खोदती/ सिर पर भरोटा बाँधकर लाती/ कभी हल तो कभी ट्रैक्टर चलाती हुई महिलाओं के माथे पर / मोती के समान जो पसीना चमकता है तो उनके सौन्दर्य बोध में/ एक अलग तरह का निखार आ जाता है।
भारत देश की आर्थिक स्थिति में अपने योगदान को प्रस्तुत करती इन मेहनतकश महिलाओं के अदम्य साहस को जिसे अक्सर पुरुष मानसिकता नजरअंदाज कर देती है।
अंत में नदलेस के उपाध्यक्ष आदरणीय मामचंद सागर जी ने अविस्मरणीय कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट - मदन लाल राज
02/10/2026
📚 *साहित्य की संगत, अनुभवों की पाठशाला*
आज नव दलित लेखक संघ, दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। साहित्यकारों, लेखकों और विचारकों के बीच बैठकर बहुत कुछ सुनने, समझने और सीखने को मिला।
अक्सर ऐसे कार्यक्रमों में उम्र के लिहाज़ से मैं खुद को छोटा पाता हूँ, लेकिन आज जोगिंदर जी की कही एक बात मन में बस गई—
“ *साहित्यकारों की संगत दुनिया की सबसे अच्छी संगत होती है।”*
आज एक और खूबसूरत बात महसूस हुई—जिन लोगों ने सामाजिक, आर्थिक और साहित्यिक जीवन में इतना कुछ हासिल किया है, वे उतने ही सहज और जमीन से जुड़े हुए हैं। शायद यही असली बड़प्पन है।
बड़ा वह नहीं जो धन, भौतिक सुख-सुविधाओं में सबसे आगे निकल जाए,
बल्कि बड़ा वह है जिसके साथ बैठकर हम खुद को छोटा महसूस ना करे।
आज का कार्यक्रम मेरे लिए सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि अनुभवों, विचारों और साहित्य से सीखने की एक छोटी-सी पाठशाला रहा।
ऐसे महानुभावों की संगत मिलती रहे और सीखने का सिलसिला यूँ ही चलता रहे। 😊
धन्यवाद 🙏 नव दलित लेखक संघ (नदलेस), कबीर आश्रम,राजनगर, पालम नई दिल्ली।
जय भीम✍️ | जय भारत 🇮🇳| कबीर साहेब 💐
#नवदलितलेखकसंघ #साहित्य #साहित्यकार #लेखन #विचारक्रांति
-लक्की अहीरवाल
बुन्देलखण्ड...वॉटसएप ग्रुप से
हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई
‘गिरगिट’ काव्य-संग्रह के लेखक, जाने-माने कवि, साहित्यकार एवं हिंदी विषय के मर्मज्ञ परम आदरणीय मदनलाल राज जी को प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था नव दलित लेखक संघ के अध्यक्ष चुने जाने पर मेरी ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं बधाइयाँ।
मदनलाल राज जी अपने विनम्र व्यवहार, कुशल संगठन क्षमता, साहित्य के प्रति प्रतिबद्धता और नए लेखकों को प्रोत्साहित करने वाले व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। ऐसे व्यक्तित्व किसी भी साहित्यिक संस्था के लिए अमूल्य संपदा होते हैं।
मेरा गहरा विश्वास है कि मदनलाल राज जी अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में नव दलित लेखक संघ को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे, नए लेखकों से संवाद और जुड़ाव को मजबूत करेंगे तथा साहित्य में लेखकीय गरिमा, गंभीरता और वैचारिक प्रतिबद्धता को और अधिक स्थापित करेंगे।
बीते पाँच वर्षों में आदरणीय अमित धर्म सिंह जी के नेतृत्व में नव दलित लेखक संघ ने जिस तरह निरंतर प्रगति की है, उसके लिए उनका योगदान भी उल्लेखनीय है। मुझे विश्वास है कि यह संस्था आगे भी इसी गति से अपनी साहित्यिक यात्रा को विस्तार देगी।
मुझे पूरी उम्मीद है कि मदनलाल राज जी अपने कार्यकाल में संस्था की गरिमा, साहित्यिक गंभीरता और रचनात्मक प्रतिबद्धता को और मजबूत करेंगे तथा वरिष्ठ और नए—दोनों पीढ़ियों के लेखकों को साथ लेकर चलेंगे।
नव दलित लेखक संघ के सभी सम्मानित सदस्यों एवं पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक मंगलकामनाएँ।
श्रीलाल जे. एच. अलोरिया
फेसबुक वाल से, 28/09/2026

























Comments
Post a Comment