सोच -4 का लोकार्पण एवं रचनापाठ गोष्ठी, 30/08/2026

 


नदलेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अवसर प्राप्त हुआ । कार्यक्रम बहुत सुंदर रहा तथा कार्यक्रम में सभी सम्मानित कवि एवं लेखकों से प्यार मिला ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नदलेस द्वारा प्रकाशित वार्षिक पुस्तक- सोच के चतुर्थ अंक का विमोचन एवं मेरे प्रथम लघुकथा संग्रह- बारिश की बूँदें का विमोचन रहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता- नदलेस के अध्यक्ष डॉ. अमित धर्म सिंह तथा संचालन- लोकेश कुमार जी ने किया । द्वितीय सत्र में सभी उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ प्रस्तुत किया । सभी कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता सुनाकर उपस्थित लोगों का दिल जीता ।

 कार्यक्रम में शामिल कवियों में डॉ अमित धर्मसिंह, बंशीधर नाहरवाल, मदन लाल राज, डॉ पूरन सिंह, राधेश्याम कांसोटिया, लोकेश कुमार लकी, जोगेंद्र सिंह, सलीमा जी, आर एस आघात, विक्की रंगा, सीमा रंगा "इंद्रा " आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन बंशीधर नाहरवाल जी ने व्यक्त किया ।

कार्यक्रम के अंत में आदरणीय बंशीधर नाहरवाल जी द्वारा लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई जिसकी सभी ने प्रशंसा की । तथा सभी ने आभार व्यक्त किया ।

Puran Singh Dr. Amit Dharmsingh Madan Lal Raj आर एस आघात Jogendra Singh @highlight

R s आघात की फेसबुक वाल से 
30/08/2026



रिपोर्ट 30th अगस्त 2026
inauguration of book Soch4
गत रविवार (30/08/2026) नदलेस द्वारा कबीर अlश्रम,पालम में गोष्ठी का आयोजन हुआ l इस गोष्ठी में संघ द्वारा जारी वार्षिक पत्रिका 'सोच 4' ka लोकार्पण हुआl डॉक्टर अमित धर्म सिंह गोष्ठी के अध्यक्ष रहे, तथा संचालन की बागडोर, लोकेश कुमार ने बखूबी संभाली l
उक्त कार्यक्रम के संयोजक बंशीधर नाहरवाल रहे ,जिनके आदर सत्कार से सभी सदस्य अभिभूत हुए l 
इस माह की गोष्ठी की मुख्य बात यह भी रही ,कि हर सदस्य द्वारा रचना पाठ के अलावा ,संघ की बहुप्रतीक्षित पत्रिका सोच 4 का लोकार्पण हुआ l कार्यक्रम में उक्त पत्रिका को लेकर उपस्थित साथियों की उत्सुकता देखते ही बनती थी l 
कुछ पुराने सदस्यों के अलावा एक नई उभरती लेखिका सीमा रंगा उर्फ इंद्रा और लेखक आर. इस. आघात ने भी अपनी अनमोल उपस्थिति दर्ज करायी. लगे हाथों 'आघात ' जी की लघु कथा संग्रह, 'बारिश की बूंदे ' का भी लोकार्पण हो गया l बंशीधर जी के आयोजन में, गोष्ठी के प्रथम चरण में, स्नैक्स और चाय की चुस्कियों के बाद सादगी और उत्साह मिश्रित भाव से सदस्यों ने मिलकर सोच 4 का लोकार्पण किया l
सभी सदस्यों के मन में बहुप्रतीक्षित पत्रिका के प्रति बहुत जोश औ खरोश और उत्साह देखा गया l सभी सदस्य पत्रिका को यूँ ही पलटने लगे और अपने अपने दर्जनों प्रश्नों को पत्रिका सोच 4 के सम्पादक बंशीधर पर उलटने लगे l सदस्यों की उत्सुकता का सम्मान करते हुए सम्पादक महोदय और अध्यक्ष महोदय ने सभी की उत्सुकता को विराम लगाते हुए apna पक्ष रखा कि सोच 4 की चर्चा ,उसके संपादन ,उसका आवरण और उसकी रचनाओं पर बाद में एक निश्चित दिन पर चर्चा होगी l
उपस्थित सभी सदस्यों को सम्पादक महोदय द्वारा हस्ताक्षरित सोच 4 पुस्तिका भेंट स्वरूप दी गई l
इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए आघात जी की लघु कथा संग्रह ,'बारिश की बूंदे ' का अनावरण हुआ l आघात जी ने भी अपनी हस्ताक्षरित पुस्तक सभी को भेंट स्वरूप दी l उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं सहित हमने सत्र की कार्यवाही आगे बढ़ाई l
सदस्यों के खान पान की उचित व्यवस्था नाहरवाल जी नें की l सदस्यों ने लजीज भोजन का आनंद लिया और फिर गोष्ठी का दूसरा सत्र शुरू हुआ जो था स्वतंत्र रचना पाठ l
इसकी शुरुआत सलीमा की कविता, 'चंदा चम्पत हो गया ' से हुई l कार्यक्रम में शामिल कवियों में बंशीधर नाहरवाल, मदन लाल राज, डॉ पूरन सिंह, राधेश्याम कांसोटिया, लोकेश कुमार लकी, जोगेंद्र सिंह, सलीमा जी, आर एस आघात, विक्की रंगा, सीमा रंगा "इंद्रा " और  डॉ अमित धर्मसिंह आदि ने काव्यपाठ किया। दोनों सत्रों का अध्यक्षत उद्बोधन में डॉ अमित धर्मसिंह ने सोच 4 के लिए सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी और काव्यपाठ करने वाले कवियों की कविताएं सराही। कार्यक्रम के अंत में आदरणीय बंशीधर नाहरवाल जी द्वारा लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की तथा सभी का आभार व्यक्त किया ।

सलीमा
04/09/2026
































































Comments

Popular posts from this blog

राम मेश्राम के ग़ज़ल संग्रह 'शोलों के फूल' पर नदलेस ने की परिचर्चा : 28/02/2026

वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में हुई नदलेस की गोष्ठी, 15/01/2026 को

लोकार्पण एवं रचनापाठ गोष्ठी, 01/04/2026, संयोजक : मदनलाल राज़