ग़ज़लशाला -16 एवं रचनापाठ गोष्ठी, 23/08/2026
नदलेस की गोष्ठी और पुस्तक विमोचन
23 अगस्त, 2026 को नवदलित लेखक संघ(नदलेस) के सान्निध्य में डॉ पूरन सिंह के वेस्ट पटेल नगर स्थित निवास पर अरुण कुमार पासवान के गजल संग्रह ‘अरुण हेराँ है’ का विमोचन किया गया। अरुण कुमार पासवान जानेमाने कवि हैं वह आकाशवाणी से सहायक निदेशक(प्रोग्राम) के रूप में सेवानिवृत हैं। नदलेस की यह मासिक निवासी गोष्ठी थी । इस गोष्ठी को दो सत्रों में रखा गया जिसका संचालन सलीमा ने किया। पहले सत्र में अरुण कुमार की पुस्तक ‘अरुण हेराँ है’ का विमोचन किया गया। गजल संग्रह पर अपनी राय रखने के लिए वक्ताओं के रूप में बंशीधर नाहरवाल, मदनलाल राज, पुष्पा विवेक, डॉ पूरन सिंह एवं माम चंद सागर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी वक्ताओं ने गजल संग्रह के लिए अरुण कुमार पासवान को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने अपनी अपनी बेबाक टिप्पणी से पुस्तक की समीक्षा और सराहना की।
भोजन के उपरांत दूसरे सत्र में उपस्थित कवियों ने अपनी कविताओं का स्वतंत्र पाठ करके शाम का समां बांधा। कवियों की कुछ चंद पंक्तियाँ इस प्रकार थीं :
1. मदनलाल राज -गांव में बाढ़ आई तब भी प्रधान के सूबे तक सूखे पड़े हैं/ये गरीब नहीं हैं फ़क़त ताड़ हैं जो अभी तक खड़े हैं/ये प्राकृतिक आपदाएं क्या कर लेंगी उनका यहां/जिनकी खड़ाऊ तक में हीरे मोती जड़े हैं
2. राधेश्याम कांसोटिया -विश्वयुद्धों के बाद उत्पन्न/शीत युद्ध का दंश हमने भी झेला है/प्रायोजित कार्यक्रमों से प्रोत्साहित तुम्हारे कर्मो के।
3. इंद्रजीत सुकुमार-तेरी झूठी तसल्ली को नहीं मनुहार समझेंगे/फ़रेबी शख्स है नहीं इश्क का बीमार समझेंगे
4. राज बाल्मीकि -मोदी जी फिरआपने छेड़ा नक्सल राग/चिंगारी से रिस्क है, लग सकती है आग
5. अरुण कुमार पासवान -संभावनाओं से निराश रहता है/आजकल बहुत निराश रहता है/उम्मीद कोई नज़र नहीं आती/
यूं करता खुशी का प्रयास रहता है।
6. पुष्पा विवेक -वह सारा जीवन कुंठाओं की आग में जल रही/पितृ सत्ता की बंदिशों ने उसके जीवन पर/लगाम जो लगा रखी थी।
7. शेखर पँवार -लघुकथा ‘दिमागी बुखार’।
8. संजय कुमार शाफ़ी -महफ़िल को ये मत बतलाना कोई नहीं है यार तेरा/लाख सवाल करेगी दुनिया रुलता होगा यार तेरा/कुछ तो सुनकर आह भरेंगे कुछ हो जाएंगे गमगीन/कच्चे घड़े पर यार की खातिर करना दरिया पार तेरा।
9. बंशीधर नाहरवाल -गाय हमारी माता है इससे जन्म जन्म का नाता है/एक क्षेत्र में हिंदुओं की माता है/दूसरे क्षेत्र में हिंदू बड़े चाव से खाता है।
10. सलीमा -पेड़ से टूटने के बाद पत्ता कितना फड़कता है,-मुझे नींद से उठाने के बाद उसने कहा फिर सो जाओ,
-या रब आज तू ये मेरा दामन भर दे। सलीमा
11. डॉ पूरन सिंह -दुर्गंध -मैं चमार हूं वह स्तब्ध हुई और चली गई दूर/बहुत दूर जहां से दुर्गंध न आ सके।
12.मामचंद सागर-सूखी नदी -मुस्कुराहट की नदी/सूख गई है मेरी आँखों में/पतझड़ आ गया है मेरी काया में/और सोच के पीले पत्ते /झड़ रहे हैं मेरे माथे से...
13. डॉ अमित धर्म सिंह-कुछ कहना मुश्किल/चुप रहना मुश्किल/इस कश्मकश को सहना मुश्किल...
अंत में नदलेस के वर्तमान अध्यक्ष डॉ अमित धर्म सिंह के अध्यक्षीय भाषण के बाद डॉ पूरन सिंह ने नदलेस का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।
रिपोर्ट -माम चंद सागर
24/08/2026
2..
आज दिनाँक 23 अगस्त, 2026 को नदलेस के बैनर तले गज़लशाला श्रृंखला के अंतर्गत प्रथम सत्र में अरुण कुमार पासवान जी के ग़ज़ल संग्रह " अरूण हैरां है " की समीक्षात्मक परिचर्चा आदरणीय अमित धर्मसिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। श्रेष्ठ लघुकथा कार आदरणीय डॉ पूरन सिंह के निवास स्थान बाबा फरीद पुरी , पटेल नगर, दिल्ली में संयोजित की गई।
समीक्षक के रूप में चर्चा करने के सर्वश्री बंशीधर नाहरवाल जी, श्रीमती पुष्पा विवेक, मदन लाल राज और मामचंद सागर जी ने ग़ज़ल संग्रह के प्रत्येक पहलू पर अपने विचार प्रकट किए।
मध्याह्न में स्वादिष्ट भोजन का रसास्वादन किया।
दूसरे सत्र में काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित कवि एवं कवयित्रियों ने रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया।
सर्वश्री राधेश्याम कांसोटिया, पुष्पा विवेक, मदन लाल राज, इन्द्रजीत सुकुमार, बंशीधर नाहरवाल, अरूण कुमार पासवान, मामचंद सागर, डॉ पूरन सिंह, शेखर जी, राज वाल्मीकि, संजय सिंह, सलीमा जी और अंत में अध्यक्ष के रूप में अमित धर्मसिंह जी ने अपनी छोटी बहर वाली ग़ज़लें सुना सबका दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का सुंदर ढंग से सफल संचालन आदरणीया सलीमा जी ने किया।अंत डॉ पूरन सिंह जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मदनलाल राज़ की फेसबुक से
23/08/2026















































Comments
Post a Comment