'आज के कवि की कविता' ऑनलाइन काव्यपाठ गोष्ठी, 30/06/2026



नदलेस ने की 'आज के कवि की कविता' पर काव्यपाठ गोष्ठी

           दिल्ली। नव दलित लेखक संघ की कार्यकारिणी (2026) के तत्त्वाधान में ‘आज के कवि की कविता’ पर स्वतंत्र काव्य पाठ का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का यह आयोजन गूगल मीट पर दिनांक 30 जून, 2026 को साँय 7 बजे किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ अमित धर्मसिंह ने की एवं संचालन लोकेश कुमार ने किया। यह गोष्ठी रात्रि 9 बजे सम्पन्न हुई जिसमें धन्यवाद ज्ञापन ममता अंबेडकर ने दिया। काव्य गोष्ठी में सभी कवि सदस्यों ने अपनी-अपनी मोहक रचनाओं का पाठ प्रस्तुत किया। कवि के रूप में मदन लाल राज, लक्की चौधरी, हरीश पांडल, भूप सिंह भारती, अंगद कुमार राही, एस आर अटल, माम चंद सागर, पुष्पा विवेक, मोहनलाल सोनल मनहंस, गौतम प्रकाश, चितरंजन गोप लुकाटी, जोगेन्द्र सिंह, ममता अंबेडकर, डी एल धांधव ‘तारीक’, भूरी सिंह, अमित रामपुरी, पदम प्रतीक, राधे श्याम कंसोटिया, राजपाल सिंह राजा, ओमप्रकाश गौतम, वीरेंद्र सिंह दिवाकर, भीमराव गणवीर, गीता रानी, डॉ अमित धर्मसिंह एवं लोकेश कुमार प्रस्तुत रहे। जिन्होंने अपनी रचनाधर्मिता से सभी को अभिभूत किया। आभासी मंच पर उपस्थित सभी कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं, गजलों एवं नवगीतों से सराबोर किया।
 
          कवियों की पहली पंक्ति इस प्रकार थी- जस अफ्रीकन तस इंडियन-मदन लाल राज। शोषक पूँजीपतियों के केंद्र में- लक्की चौधरी। विचारों पर अमल कर-हरीश पांडल। नशा नाश का मूल बताया-भूप सिंह भारती। गांधी-अंबेडकर संवाद - अंगद कुमार राही। देश की हमारी शान भारत का संविधान - एस आर अटल। आ ओ मतवाले काले बादल -माम चंद सागर। और स्त्री लुटती रही -पुष्पा विवेक। संत कबीर पर कविता-मोहन लाल मनहंस। दुर्गंध बड़ी है आती -गौतम प्रकाश। 60 हजार आदिवासियों ने युद्ध लड़ा था -चितरंजन गोप लुकाटी। नकली अंबेडकर वादियों -जोगेन्द्र सिंह। आहों से पत्थर पिघलेगा इस धोखे में मत रहना -ममता अंबेडकर। जाएँ तो जाएँ कहाँ- डी एल धांधव। वो क्या दौर था -राजपाल सिंह राजा। अज्मते इल्म का मयार से लड़ने वाले -ओमप्रकाश गौतम। शराब का स्वाद -वीरेंद्र सिंह दिवाकर इत्यादि ने अपनी-अपनी कविताओं से खूब समाँ बांधा। अंत में डॉ अमित धर्मसिंह ने सभी कवियों की कविताओं पर अपनी बेबाक टिप्पणी दी एवं कविताओं के मयार को सराहा। साथ ही दो कविताओं शोर बनाम शांति और जीवन का सफ़र का पाठ भी किया। 

रिपोर्ट : माम चंद सागर
08/07/2026


























Comments

Popular posts from this blog

राम मेश्राम के ग़ज़ल संग्रह 'शोलों के फूल' पर नदलेस ने की परिचर्चा : 28/02/2026

नदलेस की ऑनलाइन काव्य पाठ मासिक गोष्ठी हुई, 26/10/2025 को

वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में हुई नदलेस की गोष्ठी, 15/01/2026 को