पुस्तक परिचर्चा एवं रचनापाठ गोष्ठी, 28/06/2026 (पुस्तक : पड़ताल, संपादक : लोकेश कुमार)


‘नदलेस’ के तत्वावधान में आयोजित ‘पड़ताल’ समीक्षा संकलन पर चर्चा एवं काव्य गोष्ठी में सहभागी होना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और आत्मीयता का अनुभव रहा।

देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों के बीच मंच साझा करना मेरे लिए अविस्मरणीय अवसर है। ‘पड़ताल’ पर अपने विचार रखने के उपरांत काव्य-सत्र में अपनी कविता का पाठ करने का अवसर भी मिला, जिसके लिए मैं आयोजकों एवं उपस्थित सभी साहित्यप्रेमियों का हृदय से आभारी हूँ।

साहित्य का यही संवाद, विमर्श और सृजन समाज को नई दृष्टि प्रदान करता है। आशा है कि ऐसे आयोजन निरंतर साहित्यिक चेतना को समृद्ध करते रहेंगे।

सादर
श्रीलाल जे. एच. अलोरिया
28/06/2026
















































Comments

Popular posts from this blog

राम मेश्राम के ग़ज़ल संग्रह 'शोलों के फूल' पर नदलेस ने की परिचर्चा : 28/02/2026

वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में हुई नदलेस की गोष्ठी, 15/01/2026 को

लोकार्पण एवं रचनापाठ गोष्ठी, 01/04/2026, संयोजक : मदनलाल राज़