नदलेस की पांचवीं कार्यकारिणी का गठन, 14/09/2025, हिंदी दिवस और नदलेस के स्थापना दिवस पर, डॉ. अमित धर्मसिंह चुने गए नए अध्यक्ष।


 



डॉ. अमित धर्मसिंह चुने गए नदलेस के नए अध्यक्ष     

           दिल्ली। नव दलित लेखक संघ, दिल्ली की आमसभा की बैठक पालम स्थित कबीर आश्रम के सभागार में संपन्न हुई। इसमें नदलेस की पांचवीं कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। नदलेस की पांचवीं कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. अमित धर्मसिंह, उपाध्यक्ष आर पी सोनकर, सचिव लोकेश कुमार, सह सचिव जोगेंदर सिंह, प्रचार सचिव मामचंद सागर, सह प्राचर सचिव सलीमा, कोषाध्यक्ष मदनलाल राज़ और अंकेक्षक राधेश्याम कांसोटिया पदाधिकारी के तौर पर चुने गए। कार्यकारिणी के सदस्यों में देवराज सिंह देव, डॉ. पूरन सिंह, इंद्रजीत सुकुमार, कश्मीर सिंह, राजपाल सिंह राजा और राजवीर सिंह निम चुने गए। इनके अतिरिक्त सम्मानित सदस्यों में नदलेस के पूर्व दो अध्यक्ष पुष्पा विवेक और बंशीधर नाहरवाल कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से शामिल किए गए। 
             आमसभा के आरम्भ में गत सत्र के अध्यक्ष बंशीधर नाहरवल का माल्यार्पण कर अध्यक्षीय पदभार से मुक्त किया गया। साथ ही उनके कार्यकाल पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। बंशीधर नाहरवाल ने कहा कि "मैं नदलेस की चौथी कार्यकारिणी का हृदय से आभारी हूँ कि उन्होंने मेरे कार्यकाल को सफल और सार्थक बनाने में भरपूर सहयोग दिया।" चौथी कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भी अपने अपने अनुभव शेयर किए। पांचवी कार्यकारिणी बनाने के उपरांत सभी का काव्यपाठ हुआ। इसकी अध्यक्षता नव विर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अमित धर्मसिंह ने की और संचालन नव निर्वाचित सचिव लोकेश कुमार ने किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अमित धर्मसिंह ने सभी की रचनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि "नदलेस पूर्णतः लोकतांत्रिक, पारदर्शिता, ईमानदारी और प्रतिबद्धता से कार्य करने वाला साहित्यिक संगठन है। इसकी स्थापना आज ही के दिन 2021 में 14 सितम्बर यानी हिंदी दिवस पर की गई थी। तबसे लेकर आजतक नदलेस साहित्यिक क्षेत्र में निरन्तर सक्रिय है।" उन्होंने हिंदी दिवस, नदलेस के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई के साथ नव निर्वाचित पूरी कार्यकारिणी को पैन भेंट किए और अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

लोकेश कुमार 
सचिव, नदलेस
15/09/2025
https://dhunt.in/11R11H




























Comments

Popular posts from this blog

राम मेश्राम के ग़ज़ल संग्रह 'शोलों के फूल' पर नदलेस ने की परिचर्चा : 28/02/2026

नदलेस की ऑनलाइन काव्य पाठ मासिक गोष्ठी हुई, 26/10/2025 को

वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में हुई नदलेस की गोष्ठी, 15/01/2026 को