नदलेस की काव्य संगोष्ठी, 03/08/2025, संयोजक : एदल सिंह



"जबरदस्त काव्य संगोष्ठी

आज दिनाँक 03 अगस्त, 2025 को श्री एदल सिंह जी के संयोजन में उनके पिता जी की बीसवीं पुण्यतिथि पर काव्य संगोष्ठी का आयोजन नदलेस के बैनर तले जवाहर कालोनी, मांडी पहाड़ी, दिल्ली में काव्य -संगोष्ठी बंशीधर नाहरवाल की अध्यक्षता में हुई। हमेशा की तरह सफल संचालन मामचंद सागर जी ने किया।
आज की संगोष्ठी संगोष्ठी धीरे - धीरे कवि सम्मेलन में बदल गई।
आज सारे कवि फॉर्म में थे। शुरुआत ही लोकेश जी के द्वारा करवाई जो कि एक तरन्नुम में गज़ल से हुई। बृजपाल ने भी एक शानदार कविता के बाद गीत गाया। अमित जी भी आज अपने मंचीय रंग में नजर आये। उनके शानदार गीत से सभी झूम उठे। उनकी पिता पर सुनाई गई कविताएं प्रेरक रही। गीता कृषणांगी जी की उपस्थिति भी सखद रही। नदलेस के जानदार, शानदार और प्रयोगवादी कवि जोगेंद्र सिंह जी ने पहला आदमी, दूसरा आदमी और तीसरे आदमी के प्रतीकात्मकता से तथाकथित स्वर्ण कहे जाने वाले लोगों पर करारा व्यंग कसा। मदन लाल राज ने भी व्यंगात्मक क्षणिकाओं के साथ एक हास्य रचना भी प्रस्तुत की । मैडम पुष्पा विवेक जी ने महिला सशक्तिकरण की रचना से स्त्रियों में जोश भरने का प्रयास किया। राधेश्याम कांसोटिया जी ने पहली बार पेपर पर लिखी क्षणिका पढी। अब ये डर था या सुधारात्मक प्रयास। इस उम्र में आकर्षण तो कम हो ही जाता है इसलिए गुरुत्वाकर्षण जैसा यूनिक शीर्षक ही कारगर रहता है । एदल सिंह जी ने अपने पिता के संदर्भ में सुनाई संस्मरणात्मक कविता ने लोगों को अपने अतीत में झाँकने के लिए मजबूर कर दिया। मामचंद सागर जी ने भी भावपूर्ण रचना से अभिभूत किया। अंत में बंशीधर नाहरवाल जी ने भी गायकी का फन दिखाया। एक तरह से कवि सम्मेलन मजेदार हो गया। श्रोताओं ने खूब लुत्फ़ उठाया। महिलाओं की संख्या भी काफी थी। उनके हँसी के फौहरे छूट रहे थे। 
आज सलीमा जी ने बहुत कुछ मिस किया। नदलेस की ख्याति फैलती जा रही है।"
- मदनलाल राज़ (फेसबुक से)




































































































































Comments

Popular posts from this blog

राम मेश्राम के ग़ज़ल संग्रह 'शोलों के फूल' पर नदलेस ने की परिचर्चा : 28/02/2026

नदलेस की ऑनलाइन काव्य पाठ मासिक गोष्ठी हुई, 26/10/2025 को

वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में हुई नदलेस की गोष्ठी, 15/01/2026 को