नदलेस मासिक गोष्ठी, 29/06/2025, संयोजक : लोकेश कुमार


"आज दिनाँक 29 जून, 2025 को नदलेस के बैनर तले लोकेश कुमार जी के गृह निवास प्रेम नगर, नत्थू पुरा, बुराड़ी, दिल्ली में मासिक काव्य संगोष्ठी का आयोजन श्रीमान बंशीधर नाहरवाल जी अध्यक्षता में किया गया।

साहित्यिक संस्था नदलेस आज के इस दौर में देश की राजनैतिक, सामाजिक स्थिति पर पैनी नजर रखते हुए मानवीय मूल्यों पर आधारित रचनाधर्मिता को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए कार्य कर रही है। संस्था ज्वलंत मूद्दों पर लेखन को सर्वोपरि रखती है। साहित्य की सभी विधाओं को पोषित करने का कार्य भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रही है।
आज की संगोष्ठी में समाज और राजनीति पर व्यंगात्मक कविताएँ, गीत, गज़ल और लघुकथाएँ प्रस्तुत की गई। कवियों और कवयित्रियों में सर्वश्री मदन लाल राज, पुष्पा विवेक, अमित धर्मसिंह, जोगेंद्र सिंह , सलीमा जी, डॉ पूरन सिंह, राधेश्याम कांसोटिया जी, ऐदल सिंह, राजवीर सिंह निम और संयोजक लोकेश कुमार के पिताजी, माताजी और बहनें विद्यमान रही। 
संगोष्ठी के सफल आयोजन और लोकेश जी के शानदार संयोजन के लिए साधूवाद।" 

- मदन लाल राज़ 

मदनलाल राज़ जी की पोस्ट पर खास कॉमेंट

"निसन्देह नदलेस वर्तमान में उत्कृष्ट साहित्य का संवर्धन करने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है। अबतक जितनी संस्थाए इस क्षेत्र में काम कर रही हैं उनमें यह अग्रणी है। इसके बैनर तले हर आयु ग्रुप और विभिन्न विधाओं का ससम्मान अविवृद्धि की जाती है। यहां किसी की नुक्ताचीनी नहीं वरन आगे बढ़ने की मंशा होती है। संस्था में कार्य करने वाले साहित्यकार समाज की सेवा बिना किसी लालच के करते हैं। इनका सांगठनिक ढांचा व्यवस्थित और मजबूत है। यही कारण है कि आमो-खास में अत्यंत लोकप्रिय है। संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण निश्चित रूप से आदर के पात्र हैं। इसी कड़ी में आ0 डॉ0 अमित धर्मसिंह  जी के अनवरत ईमानदार प्रयासों और सबको जोड़े रखने के लिए हृदय से अभिनन्दन किया जाना चाहिए। सादर" 

एस एन प्रसाद, लखनऊ



























































Comments

Popular posts from this blog

राम मेश्राम के ग़ज़ल संग्रह 'शोलों के फूल' पर नदलेस ने की परिचर्चा : 28/02/2026

नदलेस की ऑनलाइन काव्य पाठ मासिक गोष्ठी हुई, 26/10/2025 को

वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में हुई नदलेस की गोष्ठी, 15/01/2026 को