नदलेस की चौथी कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 29/09/2024
नव दलित लेखक संघ दिल्ली की चौथी कार्यकारिणी की प्रथम मीटिंग का आयोजन अम्बेडकर भवन G657 राजनगर पार्ट 2 पालम कालोनी नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं अध्यक्षता नव दलित लेखक संघ के वर्तमान अध्यक्ष बंशीधर नाहरवाल जी ने की एवं संचालन सचिव मामचंद सागर ने किया। कार्यक्रम में कई बिंदुओं पर गहन चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया, जिनमें वार्षिक प्लान चार्ट, गोष्ठी संयोजन, नदलेस का पंजीकरण तथा नदलेस की पत्रिका सोच 4 और समीक्षा ग्रन्थ के प्रकाशन प्रमुख मुद्दे रहे। कार्यक्रम में पुष्पा विवेक, गीता कृष्णांगी, जोगिंदर सिंह, अमित धर्मसिंह, लोकेश कुमार, राधेश्याम कांसोटिया, देविंदर एवं बृजपाल सहज और मदनलाल राज़ (ऑनलाइन उपस्थित) साहित्यकार एवं विचारक उपस्थित रहे। तमाम मुद्दों पर चर्चा के दौरान आगामी वार्षिक प्लान में यह तय किया गया कि इस बार पुरे वार्षिक सत्र में ग़ज़ल विधा को केंद्र में रखकर उसकी बारीकियों एवं रचनात्मकता को समझने का प्रयास किया जायेगा तथा ऐसी ग़जलों की तलाश एवं लेखन का प्रयास एवं प्रोत्साहन किया जायेगा जिनमें जातीयता का दंश एवं अम्बेडकरवादी स्वर की प्रधानता हो। इसके साथ ही नदलेस के पंजीकरण से सम्बंधित मुद्दे पर चर्चा की गयी तथा इसे कुछ समय के लिए स्थगित किया गया। इसके बाद सोच 4 के लिए रचनाएँ आमंत्रण एवं उसके प्रकाशन पर विचार किया गया। नदलेस की चौथी कार्यकारिणी में मनोनित की गई कोषाध्यक्ष हुमा खातून की सहमति से एवं सर्वसम्मति से उनके स्थान पर पुष्पा विवेक जी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी सोंपी गयी। अंत में सभी उपस्थित सम्मानित सदस्यों एवं साहित्यकारों का औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक बंशीधर नाहरवाल जी ने किया।
बृजपाल सहज
प्रचार सचिव, नदलेस






















Comments
Post a Comment