तीरसी कार्यकारिणी की वार्षिक मूल्यांकन की (आखिरी) बैठक

  

तीसरी कार्यकारिणी की अंतिम बैठक

          दिल्ली। नव दलित लेखक संघ, दिल्ली की तीसरी कार्यकारिणी की वार्षिक मूल्यांकन की (आखिरी) बैठक का आयोजन वर्तमान अध्यक्षा पुष्पा विवेक और उनके पति आर सी विवेक (वर्तमान कार्यकारिणी में सम्मानित सदस्य) के संयोजन में रोहिणी, दिल्ली स्थित उन्हीं के आवास पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अंकेक्षक मदनलाल राज़ ने की और संचालन बृजपाल सहज ने किया। कार्यकारिणी की इस महत्त्वपूर्ण बैठक में उक्त के अलावा वर्तमान उपाध्यक्ष बंशीधर नाहरवाल, प्रचार सचिव जोगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. अमित धर्मसिंह, सम्मानित सदस्य डॉ. गीता कृष्णांगी, सलीमा, राधेश्याम कांसोटिया, लोकेश कुमार, आर. पी. सोनकर आदि उपस्थित रहे।
          बैठक में सर्वप्रथम वर्तमान कोषाध्यक्ष डॉ. अमित धर्मसिंह ने गत वर्ष की संपूर्ण गतिविधियों पर यथोचित प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि "आज की बैठक सहित तीसरी कार्यकारिणी ने गत पूरे वर्ष में कुछ तैंतीस ऑफलाइन और ऑनलाइन गोष्ठियां आयोजित हूं। इन गोष्ठियों में करीब छह पुस्तकों के लोकार्पण हुए, पंद्रह पुस्तकों पर परिचर्चा गोष्ठियां रखीं गईं, चार से पांच कार्यकारिणी की बैठकें हुईं और दस से अधिक स्वतंत्र काव्य पाठ गोष्ठी हुईं। इनमे कुछ गोष्ठियां संयुक्त रूप से आयोजित हुईं। डॉ. अमित धर्मसिंह के संपादन में नदलेस द्वारा परिचर्चित कहानियों के संकलन क़िस्त का संपादन व प्रकाशन हुआ। तीसरी कार्यकारिणी में चयनित हुई, सोच 3 की मूल संपादक डॉ. गीता कृष्णांगी द्वारा स्वेच्छा से सोच 3 का संपादन संपूर्ण कार्य निपटा लेने के उपरांत पुष्पा विवेक को दिए जाने के कारण सोच 3 का संपादन पुष्पा विवेक द्वारा किया गया। इस दौरान करें 48 नए आजीवन सदस्य बने।  पूरे वर्ष में करीब आय उनहत्तर हजार रुपए रही जिसमें से करीब पचास हजार पूरे वर्ष में व्यय होने से करीब उन्नीस हजार रूपए नदलेस के पास संरक्षित रहे। इस तरह तीसरी कार्यकारिणी का पूरा कार्यकाल (एक वर्ष) हर प्रकार से सफल और समृद्ध रहा।" इनके अलावा सभी उपस्थित सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने नदलेस की गतिविधियों और उपलब्धियों पर अलग अलग ढंग से सार्थक और सकारात्मक प्रकाश डाला और कार्यकाल के पूर्णतः सफल रहने पर एक दूसरे को हार्दिक बधाई दी। सभी उपस्थित साहित्यकारों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन आर सी विवेक ने किया।

जोगेंद्र सिंह
प्रचार सचिव
10/09/2024









Comments

Popular posts from this blog

राम मेश्राम के ग़ज़ल संग्रह 'शोलों के फूल' पर नदलेस ने की परिचर्चा : 28/02/2026

नदलेस की ऑनलाइन काव्य पाठ मासिक गोष्ठी हुई, 26/10/2025 को

वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में हुई नदलेस की गोष्ठी, 15/01/2026 को