जोगेंद्र सिंह और मदनलाल राज़ जी की सेवानिवृत्ति

सेवानिवृत्ति पर काव्य गोष्ठी और अभिनंदन समारोह

1. 
30 मई 2023 को नदलेस की वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य जोगेंद्र सिंह का जन्मोत्सव और एयर इंडिया के वरिष्ठ सहायक महाप्रबंधक (वित्त) पद से सेवानिवृत्ति के अवसर पर होटल मुकुट रीजेंसी, वसुधरा गाजियाबाद में जोगेंद्र सिंह द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में नदलेस के साथियों क्रमशः ममता अंबेडकर, समय सिंह जोल, हुमा खातून, मामचंद सागर, बंशीधर नाहरवाल, पुष्पा विवेक, जोगेंद्र सिंह और डा. अमित धर्मसिंह ने काव्य पाठ किया। इनके अलावा आमंत्रित कवियों में डा. पुष्पा सिंह बिसेन, दिनेश आनंद और धनदेवी ने काव्य पाठ किया। दो अन्य साथियों की गज़लें और कविताएं भी सुनी गई। गोष्ठी में जोगेंद्र सिंह को नदलेस की ओर से नदलेस के साथियों द्वारा शॉल औढ़ाकर और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जोगेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा जी द्वारा सभी कवियों का स्वागत बौद्ध धम्म प्रणीत पटका औढ़ाकर किया गया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डा. कुसुम वियोगी ने की और संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। सभी आमंत्रित कवियों का मानदेय सहित धन्यवाद ज्ञापन जोगेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

2. 
31 मई, 2023 को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सर्वोदय बाल विद्यालय, साकेत, दिल्ली द्वारा नदलेस के उपाध्यक्ष मदनलाल राज़ के अध्यापक पद से सेवानवृत्ति के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन समारोह में, मदनलाल राज़ द्वारा नदलेस की वर्तमान कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों को आमंत्रित किया गया। समारोह में नदलेस की ओर से महासचिव डा. अमित धर्मसिंह और सदस्य समय सिंह जोल ने उपस्थित होकर मदनलाल राज़ जी का माल्यार्पण किया तथा पटका और पेन देकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

-डा. अमित धर्मसिंह



















































Comments

Popular posts from this blog

राम मेश्राम के ग़ज़ल संग्रह 'शोलों के फूल' पर नदलेस ने की परिचर्चा : 28/02/2026

नदलेस की ऑनलाइन काव्य पाठ मासिक गोष्ठी हुई, 26/10/2025 को

वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में हुई नदलेस की गोष्ठी, 15/01/2026 को