डा. कुसुम वियोगी जी के काव्य संग्रह धारा के विरुद्ध का लोकार्पण एवं परिचर्चा गोष्ठी
"धारा के विरुद्ध "काव्य-संग्रह का लोकार्पण और वरिष्ठ साहित्यकार कवि डॉ.कुसुम वियोगी हुए सम्मानित !
नव दलित लेखक संघ के तत्त्वाधान में नदलेस के वर्तमान अध्यक्ष डा.कुसुम वियोगी के सद्य प्रकाशित काव्य-संग्रह " धारा के विरुद्ध "का लोकार्पण एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की केंद्रीय थीम दलित साहित्य का वर्तमान परिदृश्य और धारा के विरुद्ध काव्य-संग्रह, रही। सर्वप्रथम धारा के विरुद्ध काव्य-संग्रह का लोकार्पण आमंत्रित वक्ताओं और गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया। उसके बाद जगदीश पंकज, डा. पूनम तुषामड, डा. सीमा माथुर और डा. अमित धर्मसिंह ने केंद्रीय थीम और धारा के विरुद्ध काव्य-संग्रह पर विचार व्यक्त किए। सभी ने काव्य-संग्रह की सारगर्भित सराहना की। कार्यक्रम में एक दशक से अधिक कवियों ने काव्य-पाठ किया। काव्य-पाठ करने वालों में पुष्पा विवेक, मामचंद सागर, डा. घनश्याम दास, डा. सीमा माथुर, हुमा खातून, ममता अंबेडकर, अर्चना विश्वा, जोगेंद्र सिंह, बी डी सुजात, चंदर सैन, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह, नयन सिंह नयन और डा.कुसुम वियोगी,नाट्य अभिनेता,लेखक निर्देशक कैलाश चंद आदि के नाम उल्लेखनीय रहे। अधिकतर कवियों का काव्य-पाठ इतना उत्कृष्ट रहा कि श्रोताओं का साधारणीकरण तो हुआ ही साथ ही बहुतों के मन भावुक भी हो गए। कार्यक्रम में क्रमशः नयन सिंह नयन और सिद्धार्थ बुद्ध विहार की कार्यकारिणी ने डा.कुसुम वियोगी को शॉल और पगड़ी आदि औढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता रामेश्वर दयाल ( प्रधानाचार्य) और दूसरे सत्र की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक पत्रकार अशोक निर्वाण ने की। दोनों सत्रों का संचालन डॉ.अमिता मेहरोलिया ने किया। कार्यक्रम में नयन सिंह नयन, कैलाश चंद, सुजाता गौतम, डा. कुसुम वियोगी, आर के गौतम, जोगेन्दर सिंह, देवपाल सिंह, हरज्ञान सिंह सागर, सत्यपाल सिंह, प्रेम राज, भव्य कुमार, डा. अमित धर्मसिंह, डा. गीता कृष्णांगी, पुष्पा विवेक, रोशन लाल, दिनेश आनंद, रामेश्वर दयाल, धर्मवीर सिंह, विनोद कुमार गौतम, पी एम दिनेश, डा. घनश्याम दास, सोमी सैन, बंशीधर नाहरवाल, डा. पूनम केवी, डा. पूनम तुषामड, डा. सीमा माथुर, डा. अमिता, हुमा खातून, विपिन सागर, जोगेंद्र सिंह, रत्नमाला, महेश कुमार सिंह, मामचंद सागर, मदनलाल राज़, अभिषेक, डा. महेंद्र पाल सिंह, सोनिया सिंह, धम्म सेवक दिलावर सिंह, धर्म वीर सिंह, मंजू सिंह, कमल गौतम, बी डी सुजात, नफीस, जिलेसिंह, शंकरलाल कर्मवाल, सुंदर लाल, डा. वी के सागर, डा. चंदर सैन, डा. अशोक निर्वाण, बबिता कुमारी, रजनी बौद्ध, ममता अंबेडकर, अर्चना विश्वा, विनोद कुमार, हरज्ञान सिंह और जगदीश पंकज आदि उपस्थित रहे। सभी उपस्थित रचनाकारों का धन्यवाद ज्ञापन अमित धर्मसिंह ने किया।
#संक्षिप्त रिपोर्ट: डा अमित धर्मसिंह और सभी फोटो: डा. गीता कृष्णांगी के सौजन्य से।






























Comments
Post a Comment