19/02/2023 को हुई नदलेस की स्वतंत्र काव्य पाठ गोष्ठी
नदलेस की स्वतंत्र काव्य पाठ गोष्ठी
दिल्ली। नव दलित लेखक संघ द्वारा स्वतंत्र काव्य पाठ गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया गया। आरंभ में गोष्ठी की अध्यक्षता एस. एन. प्रसाद ने की और बाद में डा. कुसुम वियोगी ने। संचालन डा. अमित धर्मसिंह ने किया। गोष्ठी में अरुण कुमार पासवान, सलीमा, नरेश कुमार, अजय यतीश, राजपाल सिंह राजा, मंजू सिंह, सुषमा सिद्धार्थ, डा. सुमित्रा मेहरोल, अनिल बिडलान, राष्ट्रपाल गौतम सनेही, ज्ञानेंद्र कुमार सिद्धार्थ, मंजू गौतम, आशा चंद्रा, भूपेंद्र सिंह और हरिराम मीणा आदि आमंत्रित कवि रहे। काव्यपाठ करने वाले कवि अरुण कुमार पासवान, भूताराम जाखल, डा. सुमन धर्मवीर, सुरेंद्र अंबेडकर, अनिल कुमार गौतम, बिभाष कुमार, सुषमा सिद्धार्थ, रंजु राही, एस. एन. प्रसाद, अजय यतीश, आर डी गौतम, डा. खन्नाप्रसाद अमीन, राकेश कुमार धनराज, मोहनलाल सोनल मनहंस, सरिता भारत, हरीश पांडल, ममता अंबेडकर, भूपसिंह भारती, जोगेंद्र सिंह, रेनू गौर, इंदु रवि, समय सिंह जोल, मामचंद सागर, बंशीधर नाहरवाल, पवन कुमार और डा. कुसुम वियोगी ने प्रभावी काव्य पाठ किया। उक्त के अतिरिक्त गोष्ठी में डा. गीता कृष्णांगी, चितरंजन गोप लुकाटी, ज्ञानेंद्र कुमार सिद्धार्थ, लालचंद जैदिया, हुमा ख़ातून, मंजीत सिंह, डा. घनश्याम दास, कांशीराम, ज्ञानेंद्र कुमार, देव कुमार, अंजलि दुग्गल, रिछपाल विद्रोही, जलेश्वरी गेंदले, डा. एम एन गायकवाड, आर एस मीणा, नवीन कुमार, प्रदीप कुमार, रामचंद्र आजाद, सोमी सैन, सतीश खनगवाल, हरिराम मीणा, कमलेश कुमार, विक्रम कुमार और मदन लाल राज़ आदि उपस्थित रहे। सभी गणमान्य कवियों और प्रबुद्ध श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन डा अमित मेहरोलिया ने किया।

















































































Comments
Post a Comment