नदलेस की वार्षिक रिपोर्ट और साहित्य अकादमी को लिखा गया जवाबी पत्र
नदलेस की वार्षिक रिपोर्ट
डा. अनिल कुमार
साथियों जय भीम, नमो बुद्धाय!
जैसा कि आपको विदित होगा कि आगामी 14 सितंबर, 2022 में नदलेस के गठन को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। नदलेस ने गत वर्ष में करीब 33 कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें कई महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम रहे। दो दलित लेखक संघों को एक कराने का प्रयास, प्रस्ताव पत्र के माध्यम से किया गया। नदलेस का संविधान तैयार किया गया। नदलेस की प्रथम पत्रिका/वार्षिक संकलन 'सोच' का प्रकाशन व संपादन किया गया। नदलेस का वार्षिकनामा तैयार किया गया। नदलेस के वर्ष भर के उक्त कार्यों में करीब तीस हजार रुपए ख़र्च हुए और सदस्यों से सदस्यताओं के रूप में तथा सोच के विक्रय से करीब साढ़े इकत्तीस हजार रुपए आय के रूप में प्राप्त हुए। उपर्युक्त सभी के विषय में नदलेस के वार्षिकनामा और कुछ को सोच में भी दर्ज कर दिया गया है।
गत वर्ष नदलेस की प्रथम कार्यकारिणी में जितने भी पदाधिकारी और सदस्यगण जोड़े गए थे, उनमें से दो तीन को छोड़कर किसी ने औसत और किसी ने बेहतर सक्रियता और उपस्थिति दर्ज कराई। नदलेस उनकी सहभागिता और योगदान के प्रति आभार प्रकट करता है। बाकी जिन सदस्यों ने नदलेस का सिर्फ वांछित उपयोग भर किया; यानी जो वर्ष भर में एक दो गोष्ठी के अलावा, न किसी गोष्ठी में उपस्थित रहे, न न्यूनतम सदस्यता शुल्क जमा किया और न ही किसी प्रकार का रचनात्मक योगदान दिया। फिर भी अपनी चालाकियों और झूठ के बल पर, या कहिए कि नदलेस की उदारता पर जो सदस्य 'सोच' में प्रकाशित नदलेस की प्रथम और प्रथम संशोधित कार्यकारिणी में स्थान पा गए हैं। मजबूरन, नदलेस और प्रथम कार्यकारिणी से उनकी सदस्याएं और पद निरस्त किए जाते हैं। इस निरस्तीकरण के बाद से उन्हें किसी भी रूप में प्रथम कार्यकारिणी या नदलेस का हिस्सा न समझा जाएं। उम्मीद है, भविष्य में वे नदलेस या किसी भी संगठन से जुड़ेंगे तो अपनी सांगठनिक जिम्मेदारी समझेंगे और न्यूनतम दायित्व का निर्वहन करेंगे।
बहरहाल, साथियों! नदलेस अपनी प्रथम कार्यकारिणी के कार्यकाल की आखिरी गोष्ठी 31/08/2022 को सम्पन्न कर चुका है। आगामी 30 सितंबर से पूर्व नदलेस की आम सभा की बैठक होने जा रही है। आम सभा की बैठक में नदलेस की वार्षिक गतिविधियों पर महासचिव डा. अमित धर्मसिंह द्वारा संक्षिप्त प्रकाश डाला जायेगा और सम्पूर्ण आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात, नदलेस की दूसरी कार्यकारिणी का चुनाव होगा, जिसमें आप सबकी सहभागिता अनिवार्य है। फिलहाल, दूसरी कार्यकारिणी का चुनाव होने तक, नदलेस की यह प्रथम कार्यकारिणी भंग की जाती है। महासचिव जी! प्रथम कार्यकारिणी के वॉट्सएप ग्रुप से तमाम सदस्यों और पदाधिकारियों को रिमूव करें ताकि दूसरी कार्यकारिणी के चुनाव उपरांत, दूसरी कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारियों को इस ग्रुप में जोड़ा जा सके अथवा दूसरी कार्यकारिणी का नया ग्रुप बनाया जा सके।
नोट : - 1. निरस्त हुए सदस्यों और पदाधिकारियों में नदलेस के संस्थापक सदस्य और प्रथम कार्यकारिणी में बनाए गए, प्रथम सचिव डा. राम कैन और प्रथम कार्यकारिणी में प्रथम सदस्य के रूप में जोड़े गए सुशील कुमार झांझोड़ हैं। भविष्य में, दोनों के नाम किसी भी रूप में नदलेस के गत वर्ष के कार्यों, कार्यकारिणी के सदस्यों अथवा पदाधिकारियों आदि से जुड़े कार्यों के उल्लेख में शामिल न किए जाएं। हालांकि, भविष्य में यदि ये दोनों नदलेस से पुनः जुड़ें और नदलेस के संविधान सम्मत कार्य करें तो उनके उन्हीं कार्यों और योगदान का उल्लेख किया जाए, जो वे पुनः नदलेस से जुड़कर दें।
2. आगामी 30 सितंबर से पूर्व होने वाली आम सभा की सूचना सभी साथियों को यथासमय दे दी जाएगी। सभी साथी नदलेस की दूसरी कार्यकारिणी के लिए होने वाली आम सभा में उपस्थित रहें और चुनाव में बढ़, चढ़कर हिस्सा लें ताकि सामाजिक न्याय और समानता के लिए नदलेस की मुहिम को और अधिक मजबूत किया जा सके।
3. नदलेस में पूर्व पीढ़ी के साहित्यिक अवदान का उचित मूल्यांकन करना, समकक्ष पीढ़ी के साथ मिलकर कार्य करना तथा नई पीढ़ी का उचित मार्गदर्शन करना, नदलेस से जुड़े प्रत्येक सदस्य तथा पदाधिकारी का प्राथमिक दायित्व है। सभी साथी अपने दायित्व का समुचित निर्वहन करें। सधन्यवाद
अध्यक्ष, नदलेस
03/09/2022
पत्रांक : 39/2022 दिनांक : 05/09/2022
सेवा में,
डा. के. श्रीनिवासराव जी,
सचिव, साहित्य अकादमी,
रवींद्र भवन, फिरोजशाह मार्ग, नई, दिल्ली - 110001
विषय : आपके द्वारा भेजे गए पत्र 6483 के संदर्भ में।
महोदय,
साहित्य अकादमी द्वारा दलित लेखन पर केंद्रित भारतीय भाषाओं में किए जाने वाले 'दलित चेतना' संबंधित विशेष कार्यक्रमों की सूचना अक्सर मिलती रहती है। संदेह नहीं कि ये कार्यक्रम पर्याप्त चर्चित और प्रसंशित रहते हैं। यह जानकर अत्यंत हर्ष हुआ कि निकट भविष्य में साहित्य अकादमी 'अखिल भारतीय दलित लेखक सम्मेलन' आयोजित करने जा रही है। इस संदर्भ में आपने नदलेस से कुछ नाम मांगे हैं, इसकी नदलेस को अतिरिक्त खुशी है। इस हेतु नदलेस से जुड़े कुछ कवियों, शायरों, कहानिकारों और आलोचकों आदि के नाम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। साहित्य अकादमी यथोचित नाम चयनित कर संबंधित कार्यक्रम और अन्य संबंधित कार्यक्रमों में आमंत्रित कर सकती है। सधन्यवाद।
05/09/2022
भवदीय
डा. अमित धर्मसिंह
महासचिव, नदलेस
डा. अनिल कुमार
अध्यक्ष, नदलेस
संलग्न :
नव दलित लेखक संघ से जुड़े विविध रचनाकारों की नाम सूची।
नव दलित लेखक संघ, दिल्ली की ओर से
यथायोग्य आमंत्रण हेतु प्रस्तुत,
दलित साहित्य के विविध रचनाकारों की नामासूची -
1. डा. कुसुम वियोगी (वरिष्ठ कवि एवं कहानीकार, दिल्ली)
2. कर्मशील भारती (वरिष्ठ कवि एवं नाटककार, दिल्ली)
3. पुष्पा विवेक (वरिष्ठ कवयित्री, दिल्ली)
4. डा. अनिल कुमार ( युवा आलोचक, दिल्ली)
5. डा. अमित धर्मसिंह (युवा कवि एवं आलोचक, दिल्ली)
6. डा. अमिता मेहरोलिया (युवा कहानीकार, दिल्ली)
7. डा. गीता कृष्णांगी (युवा कहानीकार, दिल्ली)
8. इंदु रवि ( युवा कवयित्री, गाजियाबाद)
9. रत्नकुमार सांभरिया (वरिष्ठ कथाकार, राजस्थान)
10. डा. नविला सत्यादास (वरिष्ठ कवयित्री पटियाला, पंजाब)
11. सरुप सियालवी (वरिष्ठ कथाकार, पंजाब)
12. डा. सुमित्रा मेहरोल (वरिष्ठ कवयित्री, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश)
13. असंगघोष (वरिष्ठ कवि, भोपाल)
14. डा. खन्ना प्रसाद अमीन (वरिष्ठ कवि एवं आलोचक, गुजरात)
15. अजय यतीश (वरिष्ठ कवि, बिहार)
16. भीम राव गणवीर (वरिष्ठ कवि एवं आलोचक, महाराष्ट्र)
17. प्रो. बिपिन कुमार (युवा कवि एवं आलोचक, बनारस)
18. ज्योति पासवान (युवा कवयित्री, पश्चिम बंगाल)
19. आर. एस. आघात (युवा कवि, अलीगढ़)
20. आर. पी. सोनकर (शायर, जौनपुर, यू पी)
21. राजन तनवर, (कवि, शिमला)
22. चितरंजन गोप लुकाटी (वरिष्ठ कवि एवं लघुकथाकार, छत्तीसगढ़)
23. डा. हंसराज सुमन (आलोचक, दिल्ली)
24. डा. गुलाब सिंह (युवा आलोचक, दिल्ली)
25. पूनम तुषामड, (युवा कवयित्री एवं कहानीकार, दिल्ली)
26. बंशीधर नाहरवाल (वरिष्ठ कवि, दिल्ली)
27. मदन लाल राज़ (वरिष्ठ कवि, दिल्ली)
28. समय सिंह जोल (युवा कवि, दिल्ली)
29. श्रीलाल बौद्ध (वरिष्ठ कवि, दिल्ली)
30. शीलबोधि (युवा आलोचक, दिल्ली)
31. सतीश खनगवाल (युवा कवि एवं कहानीकार, दिल्ली)
32. अनिल बिड़लान (युवा कहानीकार, कुरूक्षेत्र हरियाणा)
33. एस. एन. प्रसाद (वरिष्ठ कवि, लखनऊ)
34. कार्तिक चौधरी (युवा कवि एवं आलोचक, कलकत्ता)
35. बी. एल. तोंदवाल (युवा कवि, नारनौल, हरियाणा)
36. दीपक मेवाती (युवा कवि, हरियाणा)
37. प्रदीप कुमार गौतम (युवा कवि, हरियाणा)
38. उमेश राज़ (युवा कवि, मुजफ्फरपुर, बिहार)
39. रामसूरत भारद्वाज (युवा कवि, छत्तीसगढ़)
40. हरीश पांडल (युवा कवि, छत्तीसगढ़)




Comments
Post a Comment