नदलेस की मासिक गोष्ठी, 31/05/2022
नदलेस की ओपन मासिक गोष्ठी
नव दलित लेखक संघ ने 31 मई 2022 को ओपन मासिक गोष्ठी का ऑनलाइन आयोजन किया। जिसका विषय स्वतंत्र काव्यपाठ और विचार विमर्श रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अनिल कुमार ने की व सफल संचालन डा. अमिता मेहरोलिया ने किया। काव्य पाठ करने वालों में समय सिंह जौल, इंदु रवि, अमित धर्मसिंह, पुष्पा विवेक, उमेश राज आदि रहे। कार्यक्रम में धीरज वनकर, डा. गीता कृष्णांगी, उमरशाह, रवींद्र कौर, सरोज प्रसाद आदि उपस्थित रहे। बाकी साथियों का काव्यपाठ और उपस्थिति देर से जुड़ने के कारण देख नहीं पाया। इस कारण उनके नाम यहां नहीं दिए जा सके हैं। साथीगण इसे अन्यथा न लें। सभी कवियों और श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापन डा. अमित धर्मसिंह ने किया।

















Comments
Post a Comment